गुरूवार, अगस्त 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धराली आपदा पर बड़ा अपडेट : लिमच्यागाड़ में वैली ब्रिज तैयार, सोनगाड़ तक खुली सड़क

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2025 12:45 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड़ में आपदा से बह गए पुल के स्थान पर सीमा सड़क संगठन ने मात्र तीन दिनों में युद्धस्तर पर कार्य कर वैली ब्रिज का निर्माण पूरा कर दिया है। इसके साथ ही सोनगाड़ तक सड़क संपर्क बहाल हो गया है और आगे क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण का रास्ता भी खुल गया है।

हाल की अतिवृष्टि में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे। गंगनानी से आगे लिमच्यागाड़ पर 30 मीटर लंबा पुल बह जाने से सीमांत टकनौर क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली इस सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के तुरंत बाद स्थल पर पहुंचकर राहत, बचाव और पुनर्निर्माण कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए थे। वे लगातार कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से रेस्क्यू और राहत कार्य तेजी से संचालित हो रहे हैं। संचार, बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

भटवाड़ी समेत अन्य स्थानों पर सड़क बहाली के बाद लोनिवि के सहयोग से सीमा सड़क संगठन ने लिमच्यागाड़ में चुनौतीपूर्ण वैली ब्रिज निर्माण कार्य रविवार शाम पूरा किया। अब सोनगाड़ तक सड़क खुल जाने से आगे के हिस्सों में पुनर्निर्माण कार्य और तेजी से हो सकेंगे, जिससे राहत एवं पुनर्वास अभियान को और अधिक गति मिलेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारपुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर किया जाएगा स्थापित – सीएम धामी
  • सारा के प्रस्तावों को जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश
  • जल जीवन मिशन की योजनाओं में लाएं तेजी – डीएम संदीप तिवारी
  • पर्यावरण संरक्षण में चमोलीवासियों की अहम भूमिका – डीएम
  • बरसात के बावजूद गौचर में गहराया पेयजल संकट
  • जिला पंचायत अध्यक्ष को मतदान की तैयारियां पूरी
  • उत्तराखंड कैबिनेट के 26 फैसले: अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त
  • BKTC अध्यक्ष ने चारधाम यात्रियों से मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा करने की अपील
  • उत्तराखंड : हाईकोर्ट का आदेश, ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत चुनाव परिणाम पर रोक, क्या अन्य जिलों पर भी पडेगा असर?
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.