रविवार, दिसम्बर 7, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी : दुबई से लाया गैंगस्टर जगदीश पुनेठा, 15 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 15, 2025 1:23 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुबई से फरार चल रहे कुख्यात ठग और गैंगस्टर जगदीश पुनेठा को 13 नवंबर को सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर भारत लाया। सीबीसीआईडी की विशेष टीम ने इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर अबू धाबी पुलिस के सहयोग से उसे दुबई एयरपोर्ट पर दबोचा। पिथौरागढ़ निवासी यह अपराधी 15 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं चलाने और संगठित अपराध में लिप्त था।

जगदीश पुनेठा और उसके साथियों ने निर्मल बंग कमोडिटी, रॉयल पैन्थर, मात्रछाया आभूषण जैसी नकली कंपनियों के नाम पर लोगों को उच्च रिटर्न का झांसा देकर 15.17 करोड़ की धोखाधड़ी की। इस अवैध कमाई से उसने ₹2.22 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अर्जित की, जिसे पुलिस ने पहले ही कुर्क कर लिया है। उसके खिलाफ पिथौरागढ़ और जाजरदेवल थानों में चार गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, धमकी और गैंगस्टर एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

2022 में उत्तराखंड पुलिस ने जगदीश पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया था। 2024 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद 10 नवंबर 2025 को सीबीसीआईडी की तीन सदस्यीय टीम—मनोज कुमार ठाकुर (अपर पुलिस अधीक्षक), ललित मोहन जोशी (प्रभारी निरीक्षक) और सतीश कुमार शर्मा (निरीक्षक) दुबई रवाना हुई। 13 नवंबर को सुरक्षा मिशन के तहत उसे भारत लाया गया। वह 14 नवंबर को पिथौरागढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विवेचना अधिकारी निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी ने ठगी की पूरी श्रृंखला उजागर की। जगदीश का भाई ललित पुनेठा और सहयोगी पंकज शर्मा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि पिता चंद्र प्रकाश पुनेठा अभी फरार है। पुलिस ने अन्य पीड़ितों की पहचान, शेष संपत्ति कुर्की और गैंग के बाकी सदस्यों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

डीजीपी दीपम सेठ ने इसे उत्तराखंड पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई बताया और कहा, “अपराधी चाहे दुनिया के किसी कोने में छिप जाए, कानून उसे जरूर पकड़ेगा।” पुलिस ने जनता से फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने और शिकायत दर्ज करने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी की दूरदर्शी हरित नीति का परिणाम, सिटी फॉरेस्ट पार्क बना देहरादून की नई पहचान; पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ
  • धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर
  • पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग की हालत खस्ताहाल
  • भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी – राज्यपाल
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह
  • डीएम सविन बंसल संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांगजन का हौसला
  • कुंभ मेले में उत्तराखंड की लोक देव परंपरा दिखेगी वैश्विक मंच पर
  • सीएम धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश के नेतृत्व में चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
  • ग्रीन फील्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में समावेशी शिक्षा और हिमालय संरक्षण की सराहना, धस्माना और डॉ. हसीन हुए शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.