गुरूवार, जनवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : 12 लाख की धोखाधड़ी में बड़ा खुलासा, 50 हजार का इनामी आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 9, 2025 9:46 अपराह्न

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की CID-आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सात वर्ष पुराने धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड धोखाधड़ी कांड में बड़ी सफलता हासिल की है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को पुलिस ने रविवार को मुम्बई के कल्याण (ठाणे) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला 2018 का है जब ज्वालापुर स्थित धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी ने हरिद्वार के सैकड़ों निवेशकों से RD और फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर ऊंचा ब्याज देने का लालच देकर करीब 12.26 लाख रुपये की ठगी की थी। कंपनी ने बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी किए, लेकिन मैच्योरिटी पर न तो पैसा लौटाया और न ही ब्याज दिया।

कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना CID-EOW को सौंपी गई। जांच में कंपनी के MD अनिल कुमार तिवारी (कानपुर निवासी) और CEO देवेंद्र प्रकाश तिवारी की संलिप्तता पाई गई। दोनों पर धारा 406/420/120B IPC के साथ-साथ उत्तरांचल निक्षेपक हित संरक्षण अधिनियम-2005, चिटफंड अधिनियम और RBI एक्ट की धाराएं भी लगाई गईं।

दोनों भाइयों पर अपर पुलिस महानिदेशक ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले सात साल से फरार चल रहे अनिल कुमार तिवारी को CID टीम ने मुखबिर की सूचना पर 7 दिसंबर 2025 को कल्याण (पूर्व), मुम्बई से दबोच लिया। ठाणे कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे हरिद्वार लाया जा रहा है। उसका भाई देवेंद्र प्रकाश तिवारी अभी भी फरार है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल, उप निरीक्षक सुरेश स्नेही, आरक्षी करमवीर सिंह और चालक आरक्षी मनोज कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अनिल तिवारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी 9 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। शीघ्र ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छावनी में बदला धार, दो DIG और 13 SP रैंक के अफसर, CAPF समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को किया संबोधित
  • अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है एमडीडीए – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • नवाचार की नई उड़ान : ज्योतिर्मठ की बेटियाँ रचेंगी गणतंत्र दिवस पर इतिहास, कर्तव्य पथ पर पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज का करेंगी प्रतिनिधित्व
  • नशा मुक्त समाज की ओर पाखी गांव की बड़ी पहल, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में नही परोसी जाएगी शराब, परोसने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
  • कल्याण केवल पत्रिका नहीं, भारतीय चेतना का जीवंत माध्यम है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • जीएसटी अपील अधिकरण GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण
  • ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव – डॉ. धन सिंह रावत
  • गैरसेण में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, 567 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.