गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार के वाहन चालकों को बड़ी राहत, संक्रमण अवधि में स्थानीय स्तर पर फिटनेस व्यवस्था सुनिश्चित – ऋतु खण्डूडी भूषण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2026 1:28 पूर्वाह्न

कोटद्वार/देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के हस्तक्षेप से कोटद्वार क्षेत्र के व्यावसायिक वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिली है। गढ़वाल जीप टैक्सी समिति सहित विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी कि कोटद्वार एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही की जाए।

समिति द्वारा अवगत कराया गया था कि वर्तमान व्यवस्था के तहत वाहनों को फिटनेस के लिए हरिद्वार एवं ऋषिकेश स्थित Automated Testing Station (ATS) केंद्रों पर भेजा जा रहा था, जिससे वाहन चालकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ, अतिरिक्त ईंधन व्यय एवं समय की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पर्वतीय एवं सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह समस्या कोटद्वार क्षेत्र में और अधिक गंभीर थी।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस जनसमस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप संक्रमण अवधि के दौरान कोटद्वार एआरटीओ कार्यालय में ही वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की गई है। इस निर्णय से स्थानीय टैक्सी चालकों, जीप संचालकों एवं वाहन स्वामियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वाहन फिटनेस को लेकर Automated Testing System लागू किया जा रहा है, जो एक आवश्यक और भविष्य उन्मुख सुधार है, लेकिन जब तक यह व्यवस्था पूरी तरह सुलभ और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक जनसामान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के साथ निरंतर संवाद किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ATS की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर ही सुदृढ़ रूप से उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर गढ़वाल जीप टैक्सी समिति एवं अन्य संगठनों द्वारा अपनी विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का आभार व्यक्त किया गया। आभार प्रकट करने वालों में अमरदीप सिंह रावत (अध्यक्ष, गढ़वाल जीप टैक्सी समिति), जगमोहन सिंह नेगी, दीन मोहम्मद (कोषाध्यक्ष),
जगदीश चौधरी (अध्यक्ष, ई-रिक्शा यूनियन), रमेश बड़थ्वाल (उपाध्यक्ष), विजयपाल चौधरी, मनोज पटवाल सहित अन्य वाहन चालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के आदेश 
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क की भांति सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में बनेगा आधुनिक पार्क, मुख्य सचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण
  • हिमालय की गोद में बसा रहस्यमयी माँ चंद्रवदनी शक्तिपीठ, जहां गिरा सती का कटीभाग, अश्वत्थामा का रहस्य आज भी जीवित
  •  श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया लाभ
  • आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के दिशा-निर्देशों में अवैध दवाओं पर सख़्त प्रहार, कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण पर तत्काल रोक
  • कोटद्वार के वाहन चालकों को बड़ी राहत, संक्रमण अवधि में स्थानीय स्तर पर फिटनेस व्यवस्था सुनिश्चित – ऋतु खण्डूडी भूषण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.