रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : यमुना नदी पर स्यानाचट्टी के पास बनी बड़ी झील, 150 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट, घर और होटल जलमग्न

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2025 2:20 अपराह्न

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले की यमुनाघाटी से बड़ी खबर सामने आई है। यमुना नदी पर स्यानाचट्टी के पास गढ़गाड़ नाले में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से नदी पर कृत्रिम झील जैसी स्थिति बन गई है। इस झील के कारण निचले क्षेत्रों में बसे होटल और घर जलमग्न हो गए हैं, जबकि पुल तक पानी भर गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सभी घरों को खाली करवा दिया और करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, सिंचाई विभाग और राजस्व टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उप जिलाधिकारी बड़कोट भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के गांवोंकृओजरी, पूजारगांव, पाली गांव, खराड़ी, कुथनौर और स्यानाचट्टीकृको अलर्ट पर रखा है।

जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्यानाचट्टी कस्बे के पास से गुजरती यमुना नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दरअसल, स्याना मोटर पुल से 200 मीटर आगे कुपड़ा गाड़ में लगातार बरसाती मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर यमुना में गिर रहे हैं। यह मलबा नदी की मूल धारा को रोक रहा है और जल प्रवाह बाधित होने से पानी रुककर विशालकाय कृत्रिम झील का रूप ले चुका है।

वर्तमान में इस झील में बने होटलों की पहली मंजिल तक पानी भर चुका है। जलस्तर लगातार बढ़ते हुए स्यानाचट्टी मोटर पुल तक पहुंचने की स्थिति में है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर कृत्रिम झील बन चुकी है। उस समय सिंचाई विभाग ने नदी के मुहाने को पंचर कर मैनुअल तरीके से झील का पानी बहाया था। लेकिन अब एक बार फिर झील का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की चिंताएं गहरा गई हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेवा भारती के बंसल फिजियोथेरेपी सेवा केंद्र का शुभारंभ, ‘नर सेवा नारायण सेवा’ का संदेश, आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र प्रताप ने किया उद्घाटन
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • ब्रह्मसैण में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, ट्रीटमेंट के लिए 25 लाख
  • टीएचडीसी टनल हादसा : मृतक परिवारों के मुआवजे में बढ़ोतरी के ठोस कदम
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • रियाली स्वायत्त सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित, सीमा बनी अध्यक्ष
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय बेस हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.