सोमवार, मार्च 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सहकारिता मंत्री डॉ. धनसिंह रावत की बड़ी पहल, तीसरी बार सीएम रिलीफ फंड में किया आर्थिक सहयोग

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2020 6:39 अपराह्न

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज 13 लाख 58 हजार 500 रूपये का चैक सीएम को सौंपा।

इससे पूर्व दो दफा 1 करोड़ 21 लाख तथा 25 लाख 54 हजार का कर चुके हैं सहयोग

सीएम त्रिवेंद्र की मंत्री परिषद के सबसे सक्रिय मंत्री हैं डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून : प्रदेश के सहकारिता एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंत्री परिषद के सबसे सक्रिय मंत्री हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना वाइरस (कोविड-19) से निपटने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ डटे हैं। वहीं आर्थिक मोर्चे पर भी डॉ. धन सिंह रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह को निराश नहीं किया और तीन पर मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता धनराशि जुटाई। सहकारिता मंत्री आज भी राज्य सहकारी संघ की ओर से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को 11 लाख का चैक सौंपा। इसके अलावा उन्होंने 2 लाख 58 हजार का चैक भी सीएम को सौंपा जो कि राज्य सहकारी संघ के कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन के वेतन से दिया गया।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से प्रदेश में कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन से उपजे संकट पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन किया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने राज्य सहकारी संघ की ओर 11 लाख तथा सहकारी संघ के कर्मचारियों द्वारा 2 लाख 58 हजार 500 सौ रूपये की आर्थिक मदद का चैक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। इस दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग इस संकट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कम में जुटा है।

गौरतलब है कि सहकारिता मंत्री ने तीसरी बार मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता धनराशि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपी। इससे पूर्व उन्होंने 1 करोड़ 21 लाख तथा 25 लाख 54 हजार रूपये की सहायता राशि का सहयोग सीएम रिलीफ फंड में किया। अब तक सहकारिता मंत्री द्वारा डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि का सहयोग रिलीफ फंड में किया जा चुका है। जो कि प्रदेश के किसी भी मंत्री का सीएम रिलीफ फंड में सर्वाधिक योगदान है। वहीं इस मौके पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष बृज भूषण गैरोला, देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
  • विधानसभा सत्र को भराड़ीसैण के मोर्चे पर डटा चमोली का सरकारी अमला
  • उत्तराखंड : पायलट को मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट, राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर गढ़वाल में की इमरजेंसी लैंडिंग
  • कांवड़ यात्रा से पूर्व सुरक्षा तैयारियाँ तेज, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने नीलकंठ पैदल मार्ग का किया निरीक्षण
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : पौड़ी गढ़वाल की 102 न्याय पंचायतों में शिविर, 15 हजार से अधिक लोगों तक पहुँचा योजनाओं का लाभ
  • महिलाएं बदल रही हैं समाज की तस्वीर, हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • चारधाम यात्रा 2026 : अंतिम दौर में हेली शटल सेवा के टेंडर, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ, सीईओ यूकाडा डॉ. आशीष चौहान ने कहा – चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर
  • हरिद्वार : बैरागी कैंप में आयुष विभाग का स्टॉल दर्शकों के लिए रहा आकर्षण का केंद्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.