बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाही, उत्तराखंड में गौवंश हत्या के मामले में 04 गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2024 10:14 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने गोवंश हत्या मामले में कार्यवाही करते हुए आज बड़ा खुलासा किया है। जिसमे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अल्मोड़ा, रामपुर और ऊधमसिंह नगर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से हथियार और पिकअप वाहन भी बरामद हुआ है।

आपको बताते चले कि 03 दिन पूर्व उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल को अल्मोड़ा से गौ सेवकों द्वारा फोन पर बताया गया की भतरौजखान में कुछ लोगों द्वारा गौवंश की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद डॉ. अंथवाल द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को तत्काल मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए थे और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा था। जिसके बाद सोमवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने गोवंश की हत्या मामले का खुलासा किया।

एसएसपी ने बताया कि 3 मई को भतरौंजखान के रिची-मोहनरी रोड पर गोवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। तीन टीमों ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी थी। कल रविवार को पुलिस ने मामले में आरोपी सलीम निवासी नरपतनगर स्वार, रामपुर यूपी, इसराइल निवासी दड़ियाल टाण्डा, रामपुर यूपी, इमरान निवासी मुड़ियाकला बाजपुर ऊधमसिंह नगर और हरी सिंह कडाकोटी उर्फ हरदा निवासी सूणी भतरौजखान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कुल्हाड़ी, चार छुरिया, एक लोहे की रॉड, दो रस्से और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। एसएसपी ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 17 जून तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण का लक्ष्य
  • ​कर्णप्रयाग में निहंग यात्रियों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प
  • पेयजल किल्लत पर फूटा भूतपूर्व सैनिकों का गुस्सा, एसडीएम दफ्तर मे जताई नाराजगी..
  • कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ
  • वेदपाठी भर्ती में दो साल की देरी पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच
  • पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने भरा एसआईआर फॉर्म, नागरिकों से भी की सहयोग की अपील
  • देशबंधु चित्तरंजन दास की 101वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन
  • पौड़ी गढ़वाल: राशन कार्ड सत्यापन अभियान जारी, 7799 अपात्र कार्ड निरस्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.