शुक्रवार, सितम्बर 19, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : STF और वन विभाग की बड़ी कार्रवाही, गुलदार की खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2024 5:37 अपराह्न

देहरादून: एसटीएफ (Uttarakhand Special Task Force) को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तराखंड STF ने हाल ही में हाथी दांत के साथ तस्करों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। अब एक वन्यजीव तस्कर को दबोचा है, जिसके पास से गुलदार की दो खालें बरामद हुई हैं। STF और चम्पावत वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की है। देवीधुरा फॉरेस्ट रेंज से वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अन्य लोगों के भी अपराध में शामिल होने की आशंका है। बरामद गुलदार की खालें 2 से 3 साल पुरानी बताई गई है।

STF की सात दिन के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई

STF के SSP आयुष अग्रवाल ने शनिवार को देहरादून में आहूत प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते सात दिन के अन्दर दो अलग-अलग मामलों में चार वन्य जीव तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत एवं दो लेपर्ड की खालें बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि कि प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में STF और चम्पावत वन प्रभाग की टीम ने एक संयुक्त अभियान में शुक्रवार की शाम कनवाड बैंड देवीधुरा वन रेंज क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर आनंद गिरि (पुत्र महेश गिरी निवासी सूनकोट सेलाखेत थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल) को दो लेपर्ड की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था

गिरफ्तार तस्कर खालों को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकला था लेकिन STF के हत्थे चढ़ गया। गुलदार को किन जगह पर मारा, एसटीएफ यह पता करने की भी कोशिश कर रही है। ‘प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चन्द्र काण्डपाल बताया कि खालें 2-3 वर्ष पुरानी लग रही हैं। गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,42,49,50,51 में देवाधुरा रेंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था। STF की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी गोविन्द बिष्ट की विशेष भूमिका बताई गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • आनंद गिरि पुत्र महेश गिरी निवासी सूनकोट सेलाखेत थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल। उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

  • 02 लेपर्ड स्किन.

गिरफ्तार करने वाली टीम

उत्तराखण्ड STF

  • उ०नि० बृजभूषण गुरुरानी.
  • अ०उ०नि० प्रकाश भगत.
  • मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह विष्ट.
  • मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह.
  • आरक्षी दीपक भट्ट.

देवीधुरा वन प्रभाग टीम

  • कैलाश चंद्र गुणवंत वन क्षेत्राधिकारी देवीधूरा
  • किशोरी लाल वन बीट अधि.
  • गोविंद साहू-वन बीट अधि.
  • कुमारी रेनू विष्ट-वन बीट अधि.
  • कुमारी यामिनी पुनेठा-वन बीट अधि.

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 12 किलोमीटर पैदल चलकर आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत पहुंचे डीएम सविन बंसल, स्पेशल तहसीलदार, बीडीओ एंब अन्य विभागों के अधिकारी आपदाग्रस्त क्षेत्र के लिए अग्रिम आदेश तक किए तैनात
  • पर्यटन विभाग सेवा पखवाडे पर उत्कृष्ट होम स्टे का चयन कर करेगा पुरस्कृत
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, 1108 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, महिलाओं की सीए सर्विक्स एवं ब्रैस्ट स्क्रीनिंग
  • पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर दिखाई देगा कण्वाश्रम – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील
  • मोदी-धामी की मजबूती से ही उत्तराखंड का अगला दशक, धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी, धामी सरकार के चार वर्षों में उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त
  • फिल्म “चलो जीते हैं” की विशेष पुनः रिलीज़ का देहरादून बना साक्षी, देहरादून के तीन सिनेमाघरों में पदर्शित हुई फिल्म
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.