शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, मसूरी में 09 होटल किए सील

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 15, 2024 4:48 अपराह्न

 

मसूरी : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन के सहयोग से शहर के नौ होटल सील कर दिए। इस दौरान कुछ होटल संचालकों ने पीसीबी पर बिना नोटिस के होटल सील करने का आरोप लगाया। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि नोटिस देने के बावजूद होटलों ने अनुमति नहीं ली थी। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, पालिका प्रशासन, उर्जा निगम, जल संस्थान के अधिकारियों की टीम ने शहर के नौ होटलों को सील कर दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि एनजीटी कोर्ट में कार्तिक शर्मा बनाम स्टेट ऑफ उत्तराखंड राज्य केस चल रहा है। जिसमें कहा गया था कि मसूरी में बिना परमिशन के होटल संचालित हो रहे है। इसके बाद मसूरी में 282 होटलों का सर्वे किया गया जिसमें नौ होटल ऐसे पाए गए जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना अनुमति चल रहे थे।

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि इन सभी होटल संचालकों को नोटिस दिया गया और जवाब मांगा गया। लेकिन, होटल संचालकों ने न जवाब दिया और न ही अनुमति ली। उन्होंने बताया कि जल एवं वायु अधिनियम के तहत होटल संचालन के लिए हेतु राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति लेनी जरूरी है। बताया, सील की कार्रवाई के दौरान होटल की बिजली काट दी गई और बिजली के पैनल को सील किया। कुलड़ी स्थित होटल प्लाजो के मैनेजर मुकेश ने आरोप लगाया कि पीसीबी की टीम आई और होटल को सील कर दिया। कहा, होटल में चार रूम में उनके गेस्ट ठहरे हैं। कहा, होटल को कोई नोटिस नहीं मिला। कहा, होटल की बिजली काटे जाने से पर्यटकों और होटल स्टाफ को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन होटलों पर कार्रवाई हुई उनमें ठहरे गेस्ट दूसरे होटलों में शिफ्ट हो गए।

होटल ग्रीन व्यू, होटल अशोका प्लाजा, होटल उर्वसी, होटल प्लाजो, होटल कामाख्या, होटल रडीसन तारा, होटल वाइल्ड फ्लावर, हेवन्स व्यू रिर्सोट, होटल इलीजेंट की बिजली काटकर बिजली के पैनल सील कर दिए। कार्रवाई के दौरान पीसीबी की टीम में पीसीबी के पर्यावरण अभियंता डॉ. राकेश कंडारी, पालिका ईओ राजेश नैथानी, जल संस्थान एई टीएस रावत, उर्जा निगम एई पंकज थपलियाल, शहर कोतवाल अरविंद चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य होगा हनोल जागरा मेला-2026
  • कोटद्वार में शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने किया किसान-केंद्रित मनोरमा कृषि रक्षक एप का शुभारंभ
  • उत्तराखंड : कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति
  • भालू के हमले में एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल
  • राष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल, चड़ीगांव और बीरोंखाल के शिक्षा अधिकारियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान
  • जंतर-मंतर हमले को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने किया बड़ा दावा
  • ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 ने EOS-05 को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया
  • उत्तराखंड में मौसम का तल्ख मिजाज बरकरार, सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड में मौसम का तल्ख मिजाज बरकरार, सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.