बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राहु मंदिर पैठाणी के सौंदर्यीकरण के लिए 1.90 करोड़ की योजना का भूमि पूजन, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा राहु मंदिर

शेयर करें !
posted on : जनवरी 17, 2026 4:45 अपराह्न

पौड़ी : पैठाणी स्थित पौराणिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र राहु मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ 90 लाख की लागत से प्रस्तावित योजना का क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पैठाणी आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का भव्य रैली के माध्यम से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्य जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को तीर्थाटन एवं पर्यटन की दृष्टि से नयी पहचान देने के उद्देश्य से सुनियोजित पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा आगामी दो वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। कंडारस्यू पंपिंग पेयजल योजना आगामी तीन महीनों में प्रारंभ कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र में घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

कैबिनेट मंत्री ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पैठाणी में एक अतिरिक्त भव्य पार्किंग के निर्माण की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सौंदर्यकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं योजनाबद्ध ढंग से की जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सौंदर्यकरण योजना पूर्ण होने के पश्चात राहु मंदिर पैठाणी उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इस अवसर पर धर्माचार्य रसिक महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, राहु मंदिर पंचायत कमेटी अध्यक्ष विनोद रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला पंचायत सदस्य शिव चरण नौडियाल, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, समिति सदस्य कुंदन रावत, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.