posted on : मार्च 3, 2026 4:37 अपराह्न
कोटद्वार । भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में ग्राम फतेहपुर में रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में परिवार मिलन समारोह व पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर संस्कार सम्बन्धित जानकारी महिलाओं व पुरूषों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा पूर्व अध्यक्षो का सम्मान किया गया ।
फतेहपुर स्थित एसबी रिजार्टस रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कोटद्वार नगर निगम के मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने किया । इस अवसर उन्होने कहा कि कोई भी कार्य करे तो सम्पर्ण भाव से करे तभी सफलता मिलती है। सम्पर्ण भाव से किये गए कार्य दूरगामी परिणाम देते है। उन्होने कहा कि इस प्रकार के परिवार मिलन होते रहने चाहिए इससे आपस में संस्कारो का आदान प्रदान तथा मेलजोल बढ़ता है ।परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य परिवारो में अच्छे संस्कार पैदा करना है ।
इस अवसर पर सचिव प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक तोताराम पांथरी, सह संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल व राजेंद्र जखमोला, महिला संयोजिका बीना मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर परिषद के 16 पूर्व अध्यक्षो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पुरुषों, महिलाओं व बच्चो के विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, डॉ तरूण अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, रिवान अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, वान्या अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया । वंशिका अग्रवाल ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम का संचालन तोताराम पांथरी व कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया ।





