posted on : जनवरी 12, 2023 3:35 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में एडॉप्ट ए टीबी पेशेंट” योजना के अन्तर्गत टीबी रोग से पीड़ित दो रोगियों को लिया गोद l महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डॉ लवनी आर राजवंशी द्वारा बताया गया कि माह दिसंबर में हुए उच्च शिक्षा के चिन्तन शिविर में उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी-मुक्त भारत अभियान 2025 के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई और सुझाव दिया गया कि राज्य के प्रत्येक महाविद्यालय भी भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में निक्षय मित्र के रूप में योगदान देकर कम से कम दो टीबी पीड़ित रोगियों को गोद ले सकता है।
जिसके क्रम में, प्रदीप बिष्ट सुपरवाइजर जयहरीखाल से सम्पर्क कर भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल द्वारा दो टीबी पीड़ितों को गोद लिया गया और 12 जनवरी 2023 को दोनो रोगियों को पोषक खाद्य सामग्री वितरित की गई साथ ही जागरूक किया गया कि चिकित्सक द्वारा दी गई दवा का सेवन समय से करें जितना हो सके आराम लें उससे आपके शरीर को स्वस्थ होने में मदद मिलेगी साथ ही अपने खान पान में पोषक तत्वों को सामिल करें और किसी भी समस्या के लिए महाविद्यालय को अवगत कराएं साथ ही अतिरिक्त जानकारी के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर 1800 11 6666 पर सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी ले सकते हैं। “


