सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2025 5:57 अपराह्न
जयहरीखाल : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर देवभूमि उद्यमिता योजना से आए परियोजना अधिकारी सर्वेंद्र रावत और परियोजना समन्वयक रश्मि भी उपस्थित रहे। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में प्रेरित करने और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से छात्रों और स्थानीय उद्यमियों को न केवल प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता और पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और 12 दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की,उनके द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य –
  • युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना।
  • राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाना और पलायन को रोकना।
  • स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहित करना।

प्रतिभागियों का चयन

  • आयु सीमा : 45 वर्ष से कम आयु के युवा।
  • निकटवर्ती क्षेत्रों के उद्यमी और उद्यमी समूह भी आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन भोजन व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।  
परियोजना अधिकारी सर्वेंद्र रावत ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और आसपास के गांवों से आए उद्यमियों को योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया और कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी, जो महाविद्यालय में प्रदान किया जाएगा। उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।    
परियोजना समन्वयक रश्मि ने भी देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्य और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें स्वावलंबी बनाने में मदद करेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के   छात्र नवनीत, कुमकुम, भूत पूर्व  छात्र कुल भूषण  सिंह , सामाजिक कार्यकर्ता विपिन  गौड़, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो डॉ एस पी मधवाल, डॉ आर के द्विवेदी, उमेश ध्यानी, डॉ डी एस चौहान , डॉ सुऐब अनसारी, डॉ दुर्गा रजक, डॉ शहजाद , डॉ मानसी वत्स , डॉ वसीम , वरुण कुमार एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एस सी पोखरियाल ,रूप सिंह एवं  समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सतीत्व और नारी शक्ति का तेज देवताओं को भी नतमस्तक करने वाला – आचार्य सुभाष जोशी
  • राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी क्विज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ. जयकृत चौधरी ने हासिल किया दूसरा स्थान
  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.