भगवानपुर / हरिद्वार : जनपद हरिद्वार में भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव हबिबपुर नवादा में मृतक परिवार से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य स्वराज विद्वान के प्रतिनिधि दीपक सूर्या. जहां मृतक के परिवार वालों ने दीपक सूर्या को मृतक का मर्डर होने की बात कही. मृतक के बच्चो ने दीपक सूर्या को बताया कि उनके पिता की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था.
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य स्वराज विद्वान के प्रतिनिधि दीपक सूर्या ने पुलिस अधिकारियों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस के अधिकारियो को कहा कि इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो . दीपक सूर्या ने बताया कि पुलिस से जानकारी मिली है कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आई है. साथ ही दीपक सूर्या ने मृतक के परिजनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया.





Discussion about this post