शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भागमल की बसपा में वापसी से झबरेड़ा विधानसभा की चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2021 7:26 अपराह्न

रुड़की (एन के मेनवाल): बहुजन समाज पार्टी के झबरेडा वधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे भागमल की बसपा में वापसी हो गयी है. बसपा से निष्कासित पूर्व प्रत्याशी भागमल की आज लगभग 6 महीने बाद दोबारा से पार्टी में वापसी हुई है। उनकी वापसी से क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आपको बताते चले कि 30 जनवरी 2021 को किसी वजह से बसपा के पूर्व प्रत्याशी भागमल को बसपा द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी को देखते हुए बसपा पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा से पार्टी में जोड़ने का काम कर रही है इसी कड़ी में भागमल के अलावा मोनू राणा निवासी साहपुर एवं कंवर पाल निवासी रावली महदूद की वापसी भी बसपा पार्टी में दोबारा से हुई है। जिला अध्यक्ष डॉ. एसपी बावरा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। जिलाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए कहा कि उच्च नेतृत्व के निर्देश पर ही लिखित आश्वासन देने के बाद ही इनकी वापसी दोबारा से पार्टी में हुई है

भागमल ने पार्टी में वापसी पर उच्च नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो भी दिशा निर्देश उच्च नेतृत्व के द्वारा दिए जाएंगे उसके अनुसार ही काम किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव पर बसपा के टिकट को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब देखना पार्टी का काम है। अभी उनकी दोबारा से पार्टी में वापसी हुई है। टिकट देना या ना देना यह काम पार्टी आलाकमान का है।पार्टी जो भी आदेश करेगी मैं उसका पूरा सम्मान करूंगा। भागमल की पार्टी में वापसी पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने फूल माला व ढोल नगाड़ों के साथ लाठर देवा कार्यालय पर भागमल का स्वागत किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।भागमल ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आप लोगों का ही प्यार है जो पार्टी ने दोबारा मुझ पर भरोसा जताया व मुझे दोबारा से पार्टी की सेवा करने का मौका दिया।

खैर ये तो वक्त ही बताएगा कि झबरेड़ा विधानसभा से बसपा का टिकट किसको मिलेगा परंतु अभी देखने वाली बात यह है कि भागमल की वापसी से झबरेड़ा विधानसभा की राजनीति में खलबली पैदा हो गई है। कई प्रत्याशियों के चेहरों पर इसकी झलक साफ दिखाई देने लगी है। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नारसन जितेंद्र कुमार के अलावा डॉ. श्याम कुमार प्रधान, यशपाल प्रधान बाली दास, सतवीर, तेजपाल, राजेश, अजब सिंह, पलटू राम, सुभाष, देवेन्द्र आदि लोग उनके स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.