देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर धारा 27 के तहत आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने अलग-अलग विभागों में 40 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किए हैं। आचार संहिता से पहले इतने बड़े पैमाने पर तबादले होने पर कई मायने निकाले जा रहे हैं।
प्रदेश में किसी भी वक्त आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय, पशुपालन विभाग, पर्यटन विभाग, नियोजन उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा में भी अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।



