शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से पहले सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने जानी जनपद में स्वास्थ्य इकाईयों की जमीनी हकीकत, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश, जनपद की चिकित्सा इकाईयों का किया औचक निरीक्षण 

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 9, 2023 7:06 अपराह्न
 

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के धीमे निर्माण पर स्वास्थ्य सचिव ने जाहिर की नाराजगी, ऑर्गन डोनर में लक्ष्या हासिल करने पर जताई खुशी

पिथौरागढ़। राज्य के सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार आजकल कुमांउ मंडल के चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर है। चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के बाद आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ़ जनपद के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों के संग समीक्षा बैठक कर अहम निर्देश दिये।  सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इग्यारदेवी का निरीक्षण किया और वहां पर स्थित लैब का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिये। उसके बाद विकास भवन स्थित सभागार में प्रधानमंत्री के जनपद आगमन की तैयारियों से संबंधित जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएस ह्यांकी से जिले के बाहर से आने वाली कार्डियक एंबुलेंस व स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की तैनाती की जगह के विषय में जानकारी ली व इस दौरान सभी कार्मिकों को एलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए। 

ऑर्गन डोनर में पिथौरागढ़ आगे, सचिव ने जताई खुशी

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने जिले में सबसे अधिक ऑर्गन डोनर बनाए जाने पर खुशी जताई। वहीं जनपद में आयुष्मान योजना की धामी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने सुधार के निर्दश दिये। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि योजना में जनजागरूकता को लेकर व्यापक कंपेन चालया जाये। जनपद में 100 फीसदी आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य लेकर पूरी व्यापक कार्य योजना बनाई जाये। हर घर आयुष्मान कार्ड की सुविधा को लेकर अधिकारी-कर्मचारी कार्य करें। योजना के महत्व के बारे में आम जनमानस को बतायें। इससे मिलने वाले लाभों को समझायें। 

मेडिकल कॉलेज के धीमे निर्माण पर जाहिर की नाराजगी

इसके साथ ही सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने पिथौरागढ़ जनपद के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव ने बारीकी से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा होना चाहिए ताकि आम जनमानस को इसका पूरा लाभ मिले। स्वास्थ्य सचिव ने कार्यदायी संस्था को मजदूरों और मशीनरी की संख्या बढ़ाने के निर्दश दिये। साथ ही हिदायत दी कि निर्माणकार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाये। 
उक्त भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ  निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. तारा आर्या, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डॉ. अजय आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएस ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके जोशी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार, नवल चौधरी, मोनू मोहित पंत, चंदन बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भराड़ीसैंण : डीजीपी ने विषम परिस्थितियों में तैनात जवानों का बढ़ाया हौसला
  • नंदानगर में लावारिस हालत में मिली महिला, वन स्टॉप सेंटर की टीम ने किया रेस्क्यू
  • ज्योतिर्मठ सर्वर डाउन होने से रसोई गैस का संकट गहराया
  • ईरान युद्ध की आंच दून की रसोई तक, गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारें
  • उत्तराखंड में खाद्य एवं रसद आपूर्ति पर कड़ी नजर : सीएम धामी के निर्देश पर SEOC में विशेष तैनाती
  • ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान : देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, 144 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • महान क्रांतिकारी कमला दास गुप्ता को 119वीं जयंती पर किया याद, स्वतंत्रता आंदोलन यादगार समिति ने दी श्रद्धांजलि 
  • कठूर में नवदंपति पर हमले के 06 आरोपी गिरफ्तार
  • प्रदेश के हर ब्लाॅक में बनेंगे मिनी स्टेडियम
  • सादगी की मिसाल : जब गैरसैंण में नल पर अंजलि भरकर पानी पीने लगे IAS बंशीधर तिवारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.