मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बागेश्वर : मतदान बूथों पर मूलभूत सुविधाएं कर ली जाए सुनिश्चित – सामान्य प्रेक्षक वरिष्ठ IAS सत्यप्रकाश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2024 5:06 अपराह्न

बागेश्वर : लोक सभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस सत्यप्रकाश एवं प्रेक्षक पुलिस वरिष्ठ आईपीएस शिव कुमार वर्मा मंगलवार को बागेश्वर पहुंचे। जिला सभागार में सामान्य प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस सत्यप्रकाश ने निर्वाचन में लगे अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाए, साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान पार्टियों के सरकारी भवन में ही अवस्थान व खाने की व्यवस्था भी कर ली जाए। तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के साथ ही दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट, संचार, वाहन व्यवस्था, उड़नदस्ते, स्थैतिक सर्विलांस टीम, वीडीयो सर्विलांस टीम, स्वीप, दिव्यांग मतदाता आदि की विस्तृत जानकारियां ली। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि जिले के दूरस्थ पोलिंग बूथ पर मशीन के खराब होने पर बेकअप के रूप में भी रिजर्व मशीन रखी जाय,ताकि मतदान प्रभावित न हो सके।

प्रेक्षक पुलिस ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन को निर्विघ्न, स्वतन्त्र,पारदर्शिता और सुरक्षित सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में धन व अवैध मदिरा के लाने व ले जाने पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिए। तथा लोक सभा चुनाव के सफल सम्पादन के लिए पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में नेटवर्क विहीन पोलिंग बूथ पर वायरलेस,सेटेलाइट फोन,वाकी टॉकी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जिस पर एसपी ने कहा की जिले में 51 शेडो एरिया चिन्हित किए है जहाँ नेटवर्क नही है। उन सभी जगहों के लिए सेटेलाइट फोन, वायरलेस आदि की व्यवस्था कर ली गई है। तथा सुरक्षा हेतु पुलिस,होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती की जा रही है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में ईवीएम व वीवीपैट उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद में 724 बैलेट यूनिट, 724 कन्ट्रोल यूनिट व 724 वीवीपैट उपलब्ध है। दोनों विधानसभाओं में 05 जोनल व 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाएं गए हैं। 191 मतदेय स्थलों की वैबकास्टिंग करायी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों में शौचालय बना दिए गए हैं तथा पानी व बिजली की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 381 पोलिंग बूथ है। तथा जनपद में कुल 218175 मतदाता है । तथा जनपद में कुल 2600 दिव्यांग मतदाता है।

इसके उपरांत सामान्य प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस सत्यप्रकाश एवं प्रेक्षक पुलिस वरिष्ठ आईपीएस शिव कुमार वर्मा ने बीडी पांडे डिग्री कालेज में लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखने हेतु पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाय। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए भी मतगणना केंद्र पर आवश्यक इंतेजाम समय रहते सुनिश्चित किया जाय। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल,पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल, नोडल कार्मिक/सीडीओ आरसी तिवारी, एआरओ बागेश्वर मोनिका, कपकोट अनुराग आर्य, नोडल एमसीसी जितेंद्र वर्मा सहित अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.