शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश के 128 गांवों को ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ के तहत चिन्हित कर वहां बुनियादी सुविधाओं को किया जा रहा है सुदृढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2026 1:01 पूर्वाह्न

चमोली/बिरही: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में आयोजित तीन दिवसीय ‘जनजाति समागम 2026’ के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने भोटिया समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन किया, जहाँ पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज सदियों से हमारी परंपराओं और प्रकृति का संरक्षक रहा है और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले हमारे ये भाई-बहन वास्तव में देश के ‘सजग प्रहरी’ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है, जिसके तहत जनजातीय बजट को तीन गुना बढ़ाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के नए द्वार खोले गए हैं। प्रदेश के 128 गांवों को ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ के तहत चिन्हित कर वहां बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि जनजातीय छात्र-छात्राओं को प्राथमिक से स्नातकोत्तर तक छात्रवृत्ति, बेटियों के विवाह हेतु 50 हजार रुपये की सहायता और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग जैसी योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। उन्होंने टिम्मरसैंण महादेव और हीरामणि मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए जारी बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि होम स्टे योजना के माध्यम से अकेले चमोली में 4 हजार से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़ चुके हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेडूबगड़ में सामुदायिक भवन निर्माण, गौरा देवी जी की प्रतिमा व पार्क निर्माण, बैरासकुंड मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित नीति घाटी के भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित जिले के तमाम उच्चाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
  • प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह-2026 – डॉ. धन सिंह रावत
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं
  • बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी
  • सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं
  • खेत बचाओ अभियान: उत्तराखंड को मिली ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.