रविवार, दिसम्बर 7, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बंजर भूमि बनी फूलों की घाटी : कल्जीखाल का कुण्ड गांव बना रिवर्स माइग्रेशन व सहकारिता का मॉडल, जो बदल रहा है पहाड़ों की तस्वीर!

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2025 6:44 अपराह्न
  • बंजर भूमि पर महके फूल और समृद्धि : सहकारिता की शक्ति से कुण्ड ग्राम ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई गाथा
  • वीर माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी कृषि: ग्रामीण नवाचार और नारी शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण
  • संयुक्त कृषि परियोजना बनी ग्रामीण परिवर्तन की धुरी, नारी शक्ति और सहकारिता से खिला 133 नाली कृषि क्लस्टर

पौड़ी : विकासखण्ड कल्जीखाल के बनेखखाल क्षेत्र के ग्राम कुण्ड ने सहकारिता के माध्यम से सामूहिक कृषि का एक ऐसा प्रेरणादायक मॉडल विकसित किया है, जिसने पूरे जनपद में ग्रामीण नवाचार की नयी मिसाल कायम की है। साधन सहकारी समितियों ने मिलकर ‘वीर माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती’ की स्थापना की और 133.14 नाली बंजर तथा वर्षों से अनुपयोगी पड़ी भूमि को पुनः कृषि योग्य बनाकर एक जीवंत कृषि क्लस्टर में परिवर्तित कर दिया। इस कार्य में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, प्रगतिशील कृषकों और सहकारी समितियों के सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके अथक प्रयासों से यह क्षेत्र आज फूलों और सब्जियों की सुवास से महक रहा है।

परियोजना में कुल 22 कृषक सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। फ्लोरीकल्चर के अंतर्गत ग्लेडियोलस, गुलदाउदी और डेज़ी के फूलों की सफल खेती की जा रही है। इसके साथ ही पॉलीहाउस आधारित उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों का उत्पादन भी आरंभ हो चुका है, जिसने किसानों की नियमित आय को एक मजबूत आधार प्रदान किया है। सहकारिता विभाग ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के तहत 500 रुपये प्रति नाली की दर से ₹66,572.88 की धनराशि की मांग परियोजना कार्यालय को भेजी है, ताकि इस नवाचारी पहल को और अधिक गति मिल सके।

इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसका सामूहिक स्वरूप है। वीर माधो सिंह भण्डारी के सम्मान में इस परियोजना का नामकरण किया गया है, जिसे ग्रामीण आजीविका बढ़ाने, बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने, कृषि क्लस्टर विकसित करने और पहाड़ों में रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह मॉडल न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि कर रहा है, बल्कि ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं का भी विस्तार कर रहा है।

चयनित क्लस्टर में सहकारी समिति बनेखखाल द्वारा 20 कृषकों से 14 वर्ष की अवधि के लिए 133.14 नाली भूमि का अनुबंध किया गया है। परियोजना संचालन हेतु परियोजना कार्यालय द्वारा ₹13,56,000 की धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिसमें से अब तक ₹11,50,000 का प्रभावी उपयोग किया जा चुका है। अक्टूबर माह से फूलों की कटिंग का कार्य आरंभ किया गया, जिसमें गुलदाउदी के 1,866 बंच तथा ग्लेडियोलस के 2,743 बंच की कटिंग कर दिल्ली और देहरादून बाजारों में सफलतापूर्वक बिक्री की गयी। इससे समिति को कुल ₹3,96,000 की आय प्राप्त हुई है और कटिंग कार्य वर्तमान में भी निरंतर जारी है।

इस उत्कृष्ट कार्य की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा सराहना की गयी है, जिससे ग्रामीणों का उत्साह और अधिक बढ़ा है। ग्राम कुण्ड का यह मॉडल सिद्ध करता है कि यदि ग्रामीण समुदाय सहकारिता की भावना से एकजुट होकर कार्य करे तो बंजर भूमि भी समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार बन सकती है। 

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी की दूरदर्शी हरित नीति का परिणाम, सिटी फॉरेस्ट पार्क बना देहरादून की नई पहचान; पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ
  • धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर
  • पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग की हालत खस्ताहाल
  • भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी – राज्यपाल
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह
  • डीएम सविन बंसल संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांगजन का हौसला
  • कुंभ मेले में उत्तराखंड की लोक देव परंपरा दिखेगी वैश्विक मंच पर
  • सीएम धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश के नेतृत्व में चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
  • ग्रीन फील्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में समावेशी शिक्षा और हिमालय संरक्षण की सराहना, धस्माना और डॉ. हसीन हुए शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.