posted on : मार्च 6, 2022 4:13 अपराह्न
उत्तरकाशी : (कीर्तिनिधी सजवाण)
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पी0के0राय के आदेशानुसार आमजन/स्कूली छात्र/छात्राओं को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज क्षेत्राधिकारी बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के देखरेख में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमन बिष्ट के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा द्वारा GGIC बड़कोट कॉलेज में जाकर एन0एस0एस0 के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, करियर काउंसलिंग एवं गौरा शक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।




