राजभवन पहुंचे कार्यवाहक सीएम धामी और प्रोटेम स्पीकर
कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ले ली है. देहरादून राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई.उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले सोमवार सुबह 11 बजे पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. देर रात पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली से देहरादून लौट आए. प्रोटेम स्पीकर नामित किए गए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. आज ही उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकता है.
कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रोटेम स्पीकर राजभवन पहुंच चुके हैं




