शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली हादसे में शहीद हुए होमगार्ड जवानों के परिजनों को बैंक ने सौंपे तीस-तीस लाख रूपये के चैक

एचडीएफसी व एक्सिस बैंक ने खातेधारक होमगार्ड जवानों का किया था निःशुल्क दुर्घटना बीमा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2023 7:07 अपराह्न

 

गोपेश्वर (चमोली)। बीते 19 जुलाई को नमामि गंगे परियोजना के एसटीपी में हुए करंट हादसे में शहीद हुए होमगार्ड गोपाल सिंह, सोबत लाल और मुकुंदी लाल के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के सैलरी खाते में प्रदत्त निःशुल्क दुर्घटना बीमा की राशि एचडीएफसी और एक्सिस बैंक की ओर से 30-30 लाख रुपये की धनराशि के चैक सौंपे गये।

गौरतलब है कि चमोली एसटीपी में करंट फैलने से 16 लोगों की मौत तथा 12 लोग घायल हो गये थे। जिसमें तीन होमगार्ड के जवान भी शामिल थे। इन होमगार्ड के जवानों की ोर से अपना सैलरी खाता एचडीएफसी और एक्सिस बैंक में खाता खोला गया था जिस पर निःशुल्क दुर्घटना बीमा हुआ था। होमगार्ड के कमांडेंट जनरल केवल खुरान के मार्ग निर्देशन में जिला कमांडेंट एसके साहू की ओर से किये गये अथक प्रयास के बाद मात्र 26 दिनों के भीतर शहीद होमगार्ड के जवानों के परिजनों को बीमा की राशि का भुगतान कर दिया गया है। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर शहीद होमगार्ड के जवानों के परिजनों को इस राशि का चैक सौंपा गया है।

इस अवसर पर जिला कमांडेंट ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में होमगार्ड परिवार परिजनों के साथ है और आगे भी हर संभव सहायता किये जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होमगार्ड की भर्ती एक सितम्बर से शुरू होने वाली है इसी भर्ती में शहीद होमगार्ड के जवानों के परिजनों को भी भर्ती किया जाएगा। ताकि उनके परिवार को रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से शहीदों के देयको का भुगतान पूर्व में ही कर दिया गया है। इस मौके पर जिला कमांडेंट एसके साहू, एचडीएफसी बैंक के उप शाखा प्रबंधक संदीप बिष्ट, हरदीप सिंह, एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड गजेंद्र सिंह, उप शाखा प्रबंधक हिमांशु दरियाल, होमगार्ड के निरीक्षक दीपक कुमार भट्ट, प्लाटून कमांडर जितेंद्र सिंह, बरिष्ठ सहायक गोपाल सिंह चैहान, विक्रम बत्र्वाल, गिरिराज बिष्ट, गजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, कमल सिंह, विजय सिंह, सुभाष, धर्म सिंह आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.