शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कपाटोदघाटन को सजने लगी बदरीनाथपुरी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2026 11:13 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)।  श्री बदरीनाथ के कपाटोद्घाटन का काउंटडाउन शुरू होते ही बदरीनाथपुरी सज धजने लगी है। इसके चलते अब बदरीनाथपुरी के समीपवर्ती गांवों के लोग भी अपने मूल गांव पहुंचने लगे हैं। दरअसल आगामी 23 अप्रैल को भगवान बदरीविशाल के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनों को खुलने जा रहे है। इसके चलते बदरीनाथ धाम में होटल, लाॅज, धर्मशालाएं सुसज्जित होने लगी है। तीर्थाटन और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी सामान जुटा कर बदरीनाथपुरी में कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने लगे है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी भी व्यवस्थाओं को चाक चैबंद करने में लगे हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ की टीम भी साफ सफाई से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाओं की बहाली में जुटी हुई है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का कहना है कि श्रद्धालुओं के भव्य और दिव्य दर्शन के लिए जोरदार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।

जल संस्थान तथा बिजली विभाग की टीमें भी सक्रियता से काम कर पेयजल और बिजली बहाली की दिशा में काम कर रहे हैं। बदरीनाथपुरी से सटे माणा, इंद्रधारा, गजकोटी, पथ्या, धनतोली तथा हनुमान  चट्टी के जनजाति परिवार के लोग भी अपने मूल गांव को पहुंचने लगे हैं। कई जनजाति परिवार अपने मूल गांवों में तैयारियों को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं। इंद्रधारा के लक्ष्मण सिंह महिपाल के अनुसार तमाम ग्रामीण शीतकालीन प्रवास स्थलों से अपने मूल गांवों में मकानों की साफ सफाई और व्यवस्थाओं को चाक चैबंद करने लगे है। अभी कई परिवार आने बाकी है। पांडुकेश्वर तथा लामबगड़ के लोग भी बामणीगांव के साथ बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाओं की बहाली पर जोर दे रहे है।

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर भी होटल कारोबारी होटलों को सुसज्जित करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। मौजूदा दौर में ईरान तथा इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच रसोई गैस के संकट ने पर्यटन और तीर्थाटन कारोबारियों की चिंता को बढ़ा दिया है। इसके चलते सरकार को इस तरह के कारोबारियों के लिए रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता पर जोर देना होगा। ऐसा नहीं किया गया तो कारोबारियों के सम्मुख संकट खड़ा हो सकता है। वैसे भी पिछले साल पहलगाम की आंतकी घटना और धराली, थराली, नंदानगर आदि में  प्राकृतिक आपदाओं के चलते उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ठहर सी गई थी। इसके चलते पर्यटन अथवा तीर्थाटन कारोबारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार की यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह तो बना है किंतु रसोई गैस की चिंता भी लोगों को सता रही है। इसके चलते अब सरकार को चारधाम यात्रा मार्गों से लेकर पड़ावों और धामों में रसोई गैस का पर्याप्त इंतजाम करना होगा। इस पर ही उत्तराखंड की पर्यटन आधारित आर्थिकी का भविष्य निर्भर करेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.