शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : बीकेटीसी के कई और कर्मचारी जांच के दायरे में, CCTV फुटेज से मिले नए सुराग

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:41 पूर्वाह्न

चमोली। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में गिरफ्तार बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है। वहीं पुलिस की जांच में अब बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कई अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।

पुलिस द्वारा 25 जून की सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच में आरोपी प्रमोद नौटियाल के साथ कुछ अन्य कर्मचारी भी गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए हैं। इसके बाद जांच एजेंसियों ने संबंधित फुटेज को कब्जे में लेकर अन्य कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब अलग-अलग तिथियों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार को 29 जून की फुटेज भी खंगाली जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कथित अनियमितता किसी एक दिन तक सीमित थी या यह लगातार चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ मंदिर परिसर में 27 जून से हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इससे पहले लगे कैमरों की गुणवत्ता अपेक्षाकृत कम होने के कारण पुलिस पुराने फुटेज की भी तकनीकी सहायता से बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ भी की जाएगी।

जांच एजेंसियों का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य इस मामले में शामिल संभावित लोगों की भूमिका स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की हर कड़ी की गहनता से जांच कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, डीएम गौरव कुमार ने किया पौधरोपण
  • गढ़वाल मंडलायुक्त ने की SIR की तैयारियों की समीक्षा, मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • कोटद्वार : हरेला पर्व पर गेप्स ने सिद्धबली आश्रम गुलर झाला में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • कोठली हत्याकांड में छह माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, माले ने उठाए सवाल
  • सावन आगमन के प्रतीक हरेला पर्व पर आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
  • हरेला पर जागेश्वर पहुंचे सीएम, पूजा-अर्चना के साथ किया पौधरोपण
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • देहरादून : युवक की संदिग्ध मौत, लोगों ने किया थाने का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस बोली- दो दिन में होगा खुलासा
  • कैबिनेट ने 2.19 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • सेवा पखवाड़ा: गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, DM और SP ने किया स्वागत, जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया फीडबैक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.