गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ चढ़ावा अनियमितता : बीकेटीसी ने आरोपी कर्मचारी को किया निलंबित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2026 12:58 पूर्वाह्न

देहरादून/बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मामले में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें जांच पूरी होने तक बीकेटीसी के ज्योर्तिमठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि चढ़ावे से जुड़ी शिकायतें सामने आते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया और निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है, ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि बीकेटीसी श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान के चढ़ावे की पवित्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य करती है। यदि विस्तृत विभागीय जांच में कोई अन्य व्यक्ति भी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि जांच समिति ने आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण किया, जिसे प्रथम दृष्टया संतोषजनक नहीं माना गया। इसी आधार पर जांच पूरी होने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। समिति ने भरोसा दिलाया है कि भगवान के चढ़ावे की प्रत्येक राशि की सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर
  • उत्तराखंड : दुष्कर्म व गर्भपात का आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पुलिस हिरासत में, फेसबुक लाइव पर दी आत्मदाह की धमकी
  • एक शिकायत, चार सदस्यीय जांच, और फिर निलंबन, बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण में क्या है पूरा मामला
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
  • पौड़ी की 1163 ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होंगे उप प्रधान पद के चुनाव
  • बीस सूत्री में बढ़ी रफ्तार, चमोली पहुंचा पांचवें पायदान पर
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान में बड़ी कार्रवाई, 7955 अपात्र राशनकार्ड निरस्त
  • दम भी दिखा, जुनून भी दिखा, क्रॉस कंट्री में चमोली का उभरता हुनर दिखा
  • कोटद्वार : शातिर अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.