posted on : जुलाई 21, 2020 6:47 अपराह्न
सरकार हक हकूकधारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध -भट्ट
गोपेश्वर / उत्तरकाशी । देवस्थानम बोर्ड के पक्ष में उत्तराखंड हाई कोर्ट के फैसले का बदरीनाथ विधायक एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सदस्य महेन्द्र भट्ट तथा गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने स्वागत किया है।
उन्होंने कहा है कि सरकार हकूकधारियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक पहले की भांति सुरक्षित एवं यथावत हैं। उल्लेखनीय है कि सुब्रमण्यम स्वामी की जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने देवस्थानम बोर्ड अधिनियम को चुनौती दी थी।




Discussion about this post