बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बद्रीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट – भाष्कर खुल्बे

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2021 7:19 अपराह्न
चमोली : प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर एवं प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्ड़ियाल ने वृहस्पतिवार को बद्रीनाथ पहुॅच कर मास्टर प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित विकास कार्यो को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बद्रीश व शेष नेत्र झील, तप्तकुण्ड, ब्राह्म कपाल, नारद कुंड, सुग्रीव शिला, अलकनंदा नदी तटों, साकेत तिरहा, अस्पताल, बस स्टेशन एवं आसपास विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्याे को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने पर जोर दिया। आईएनआई डिजाइन के कन्सल्टेंट धर्मेश गंगानी ने मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्याे की विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने कहा कि बद्रीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम को एक छोटी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है ताकि भविष्य में यहां आने वाले यात्रियों को बद्रीनाथ धाम एवं मंदिर के दिव्य और भव्य स्वरूप की अनुभूति हो सके। कहा कि भविष्य में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और धाम की आधुनिक व्यवस्थाओं का समायोजन कर सुनियोजित ढंग से कार्य किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा इसमें बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के सामूहिक सहयोग से बहुत जल्द ही बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य शुरू होंगे और तय समय पर प्रस्तावित कार्यो को पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान भाष्कर खुल्बे, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर एवं उप सचिव मंगेश घिल्ड़ियाल ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर पूरे देश की सुख समृद्वि और खुशहाली की कामना भी की।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि पहले चरण के तहत रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, वनवे लूप रोड निर्माण, शेष नेत्र व बद्रीश झील का सौन्दर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण तथा बहुउद्देश्यीय/आगन्तुक भवन का निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे है। जबकि दूसरे चरण में बद्रीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास साइड डेवलपमेंट तथा तीसरे चरण मे झील से मंदिर तक आस्था पथ एवं अन्य कार्य किए जाने है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम रवीन्द्र सिंह ज्यांठा, आईएनआई के कन्सल्टेंट धर्मेश गंगानी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पांडेय, ईओ सुनील पुरोहित सहित लोनिवि एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.