बुधवार, अप्रैल 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जौलीग्रांट से बदरीनाथ–केदारनाथ हेली सेवा 26 अप्रैल से शुरू होने की संभावना

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2026 4:51 अपराह्न

देहरादून। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 26 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। निजी कंपनी रुद्राक्ष एविएशन अपने एमआई-17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर के जरिए यह सेवा संचालित करेगी। फिलहाल कंपनी सभी आवश्यक मंजूरियों और औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि रुद्राक्ष एविएशन पिछले तीन वर्षों से लगातार जौलीग्रांट से बदरी-केदार धाम के लिए उड़ानें संचालित कर रही है। इस वर्ष कंपनी 26 अप्रैल से 15 जून तक, यानी मानसून शुरू होने से पहले तक, यह सेवा चलाने की तैयारी में है। बरसात के बाद सितंबर माह में सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर सुबह करीब 6:30 बजे जौलीग्रांट से उड़ान भरेगा, जिससे श्रद्धालु एक ही दिन में दोनों धामों के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मौसम अनुकूल रहने पर दिन में दो उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।

किराए की बात करें तो इस बार एमआई-17 हेलीकॉप्टर से दो धामों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 1.35 लाख रुपये खर्च करने होंगे, जबकि रात्रि विश्राम सहित यह किराया करीब 1.5 लाख रुपये तक हो सकता है। पिछले वर्ष यह किराया क्रमशः लगभग 1.21 लाख और 1.41 लाख रुपये था।

गौरतलब है कि इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुल रहे हैं। ऐसे में यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद हेली सेवा के संचालन से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रुद्राक्ष एविएशन के संचालक पी.के. छाबरी के अनुसार, “26 अप्रैल से सेवा शुरू करने की तैयारी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गुलदार का हमला : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की मौत, इलाके में दहशत
  • केदारनाथ धाम में 20 घंटों से बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर असर, प्रशासन अलर्ट
  • PM मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियां तेज, CM धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक
  • कोटद्वार : धार्मिक आस्था के नाम पर धन उगाई करने वाले 2 संदिग्ध बाबाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • नरेंद्रनगर राजदरबार में महारानी और सुहागिनों ने पिरोया तिल का तेल
  • वन्यजीव का आतंक, महिला पर गुलदार का हमला
  • ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन : रुद्रप्रयाग में सुरंग के अंदर मिट्टी धंसी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा तफरी
  • उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज, 11 अप्रैल तक बारिश के आसार
  • बैंक नौकरी का मौका : Indian Bank में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती शुरू, 28 अप्रैल तक करें आवेदन
  • गुलदार का हमला : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की मौत, इलाके में दहशत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.