गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ हाइवे नंदप्रयाग में दूसरे दिन भी रहा बाधित, यात्री जाम में फंस कर हुए परेशान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2024 11:21 अपराह्न

-कोठियालसैण-सैकोट-नंदप्रयाग बाइपास से हो रही आवाजाही, जहां लग रहा घंटो तक जाम

-देवाल-लोहाजंग-वाण मोटर सड़क दूसरे दिन भी बंद, पोखरी के नौ लिंक मोटर मार्ग बाधित

गोपेश्वर/देवाल/पोखरी (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे नंदप्रयाग के पास शुक्रवार की रात्रि में हुई भारी वर्षा के कारण नंदप्रयाग के पास भूस्खलन जोन में हुई भूस्खलन से बाधित हो गया था जो शनिवार की सांय तक भी नहीं खुल पाया है। हालांकि एनएच की ओर से जेसीबी लगाकर खोलने का प्रयास किया जा रहा लेकिन भारी मलवा आने से मार्ग को शनिवार तक भी नहीं खोला जा सका है। प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर कोठियालसैण-सैकोट-नंदप्रयाग बाइपास मोटर मार्ग से करवायी जा रही है लेकिन मोटर मार्ग संकरा होने के चलते यहां से गुजरने वाले बड़े वाहन जाम की स्थिति पैदा कर रहे है जिससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को घंटो तक यहां फंसे रहना पड़ रहा है।

चमोली जिले में बीते कुछ दिनों से रात्रि में भारी वर्षा हो रही है जो आफत का कारण बन रही है। शुक्रवार की रात्रि और शनिवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा से बदरीनाथ हाईवे तीन से चार स्थानों पर बंद हो गई थी हालांकि बाकि स्थानों पर तो हाईवे को खोल दिया गया लेकिन नंदप्रयाग भूस्खलन जोन में आये भारी मलवे को दो दिनों से हटाया नहीं कास का है जिससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच की ओर से दोनों ओर से दो-दो मशीने भी लगायी गई है मगर मलवा भारी मात्रा में होने के कारण हाइवे को खोला नहीं जा सका है।

इधर, देवाल विकास खंड की लाइफ लाइन कहीं जानेवाली नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग बगडीगाड और छाजली में पूरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गया है। कुलिग और वाण गांव के ग्रामीणों के लिए पैदल रास्ता तक नहीं है। लोग जान हथेली में रख कर आवाजाही कर रहे हैं। शनिवार दूसरे दिन भी सड़क बंद है। दस गांव का देवाल तहसील से संपर्क कटा हुआ है। वाण, कुलिग, वानुडी, बगडीगाड, हरनी, मुदोली, वांक, सुया गांव में आवश्यक सामग्री फल सब्जियां नहीं पहुंच पा रही है।  

लोनिवि के सहायक अभियंता जगदीश  टम्टा ने कहा कि शुक्रवार को भेकलताल में फटे बादल से देवाल लोहाजंग मोटर मार्ग के बगडीगाड में 35 मीटर सडक क्षतिग्रस्त हो गयी है, वहीं इसी मार्ग के लोहाजंग से पांच किलोमीटर आगे छाजली में सड़क 40 मीटर पूरी तरह वासआउट हो गयी है। सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है। क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया है। सड़क बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर बनाई जा रही फिलहाल क्षतिग्रस्त स्थानों पर पैदल रास्ता तैयार किया जा रहा है।

उधर,  चमोली जिले के पोखरी विकास खंड  को जोड़ने वाली नौ सड़कें भारी मलबा आने से अवरूद्ध चल रही है। जिसमें लोक निर्माण विभाग की पोखरी-रूद्रप्रयाग, गोपेश्वर-पोखरी पोखरी-कर्णप्रयाग, पोखरी-हरिशंकर, गुडम नैल, जिलासू सरणा,गोगनापानी भदूडा,और पीएमजीएसवाई की सरमोला-रानौं, सेमी-पनाई-उत्तरों, मोहनखाल-ताली-कंसारी मोटर मार्ग अवरूद्ध चल रहें हैं जिसके कारण लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा लगातार बारिश होने के कारण सड़क को खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को खोलने का प्रयास जारी हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.