गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मंगलवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से मलवा आने के कारण बाधित हो गया था। जिससे बुधवार को एक बजे के आसपास खोल दिया गया है। वहीं जिले में 64 से अधिक लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गये थे जिसमें से 40 सड़कों को खोल दिया गया है जबकि 24 सड़कें अभी भी बंद चल रही है। जिन्हें खोलने में लोनिवि व पीएमजीएसवाई के मजदूर व मशीने लगी हुई है।
आपदा परिचालन केंद्र चमोली से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि से बुधवार सुबह तक हुई भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे समेत अनेक लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गये थे। जिससे यातायात बाधित हो गया था। बदरीनाथ हाई वे को खोल दिया गया है। जबकि 64 बंद लिंक मोटर मार्ग में से 40 को खोल दिया गया है बाकि 24 को खोलने का कार्य जारी है। वहीं जनपद के नारायण बगड विकास खंड में आपूर्ति बाधित चल रही है।




Discussion about this post