शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ हाइवे पहाड़ी से आये भारी मलवे से छिनका में अवरूद्ध, भारी बारिश से पार्किंग में घूसा मलवा वाहन दबे, ओएफसी कटने से संचार सेवा बाधित

शेयर करें !
posted on : जून 29, 2023 1:00 अपराह्न

 

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बुधवार की देर रात्रि को हुई भारी वर्षा लोगों के लिए आफत बन गई है। जहां एक ओर भारी वर्षा से बदरीनाथ हाइवे पर छिनका के पास पहाड़ी से आये भारी बोल्डर और मलवे के कारण हाइवे बंद हो हो गया है, वहीं चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में नैग्वाड के पास बने पार्किंग में मलवा घूस जाने के कारण वहां खड़े वाहन इसकी चपेट में आ गये है। इधर, छिनका में ओएफसी कटने से संचार सेवा भी बाधित हो गई है।

चमोली जिले में बुधवार की देर रात्रि को गरज के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। गुरूवार की तड़के चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मल्ला नेग्वाड़ में भारी बारिश के चलते मलवा आने से पार्किंग में खड़े कई वाहन मलवे की चपेट में आ गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आपदा प्रबंधन और नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार बजे पुलिस के के गश्ती टीम की ओर से अलर्ट किया गया था। इसके बाद सभी लोग यहां पर पहुंचे, लेकिन आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बदरीनाथ केदारनाथ हाइवे पर नालियों के उपर जालियां बिछायी गई है। जिसमें मलवा भरा हुआ जो इस आपदा का कारण बना है। पूर्व में भी इसकी सूचना पालिका और एनएच को दी गई थी लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा है। लोगों की नाराजगी है कि जिला मुख्यालय में सुबह चार बजे जो घटना हुई थी और उसी समय पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन को सूचना की गई थी। लेकिन तीन घंटे बाद भी न तो जेसीबी पहुंची और नहीं कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचा। उनका कहना है कि जब जिला मुख्यालय में आपदा के समय इस तरह के हालात हैं तो फिर जनपद चमोली जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आपदा के दौरान क्या स्थिति हो सकती है। इस दौरान गजेंद्र रावत, प्रदीप फरस्वाण, कमल चैहान, रमेश पहाड़ी आदि मौजूद रहे। इधर, छिनका चमोली मे ओएफसी कटने के कारण पीपलकोटी, जोशीमठ, बदरीनाथ मे दूरसंचार सेवा बाधित हैं कार्य प्रगति पर हैं दो घण्टे बाद संचार सेवा सुचारु होने की संभावना।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.