बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट बंद, बाबा की डोली शीतकालीन प्रवास को हुई रवाना

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2025 3:46 अपराह्न

रुद्रप्रयाग :पंच केदार के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट आज मंगलवार को प्रातः काल विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब भगवान मध्यमहेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली 21 नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ (जिला रुद्रप्रयाग) में विधिवत विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी।

मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने बताया कि सुबह ठीक 5 बजे से हक-हकूक धारियों, आचार्यों, स्थानीय ग्रामीणों और तीर्थयात्रियों की उपस्थिति में कपाट बंद करने की पूजा-अर्चना शुरू हुई। सभी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए सर्वप्रथम भगवान मध्यमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को पंचगव्य, फूल-बेलपत्र और घी-दूध से समाधि दी गई। इसके बाद भोग मूर्तियों को पुष्पों से सजाकर पंचधातु की चल उत्सव डोली में विराजमान किया गया।

डोली यात्रा का चार दिवसीय कार्यक्रम

  • 18 नवंबर (आज): डोली रात्रि विश्राम के लिए गोंडार गांव पहुंचेगी।
  • 19 नवंबर: मां राकेश्वरी मंदिर, रांसी में रात्रि विश्राम।
  • 20 नवंबर: गिरिया गांव में रात्रि विश्राम।
  • 21 नवंबर: भव्य शोभायात्रा के साथ ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में भगवान मध्यमहेश्वर की डोली विराजमान होगी।

तीन दिवसीय मेले का आयोजन

भगवान मध्यमहेश्वर की डोली के मनसूना आगमन को लेकर 18 से 20 नवंबर तक पारंपरिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला समिति अध्यक्ष संजय मनराल ने बताया कि मेले में स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुति, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक भजन-कीर्तन और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। मेले के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं तथा दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु डोली यात्रा में शामिल होकर “जय बाबा मध्यमहेश्वर”, “बम-बम भोले” के जयकारों से पहाड़ गूंज उठे। ठंड बढ़ने के साथ ही अब पंच केदार के शेष तीन केदारों – तृतीय केदार तुंगनाथ, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ और पंचम केदार कल्पेश्वर के कपाट भी आने वाले दिनों में बंद हो जाएंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
  • रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख
  • 09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल
  • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.