मंगलवार, मार्च 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बाबा साहब का भारत के लोकतंत्र में योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता – एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 14, 2021 11:11 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी की अगुवाई में संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सकों व फैकल्टी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि डा. आंबेडकर जी का भारत के लोकतंत्र में योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कहा कि उन्होंने समाज के शोषित वर्ग से अपनी काबिलियत के बूते आगे निकलकर जो भारत ही नहीं दुनिया में जो मुकाम हासिल किया, उसकी सबसे बड़ी वजह उनकी शिक्षा, ज्ञान व बुद्धिमत्ता थी।

उन्होंने बताया कि डा. आंबेडकर जी को कोलंबिया व इंग्लैंड प्रवास के समय काल में जिन देश-दुनिया के लोगों से उनका विमर्श हुआ, इससे उनका वैचारिक फलक व्यापक हुआ और वह सामाजिक परिवर्तन के लिए वृहद स्तर पर सोच सके। अर्थात इसका स्पष्ट संदेश है कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा व अनुभव खास मायने रखता है। लिहाजा हमें अपने छोटे से दायरे से निकलकर अपने वैचारिक धरातल व विजन को व्यापक फलक देना चाहिए।

निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे डा. आंबेडकर ने उस दौर में समाज में अपना विशेष व सम्मानजनक स्थान बनाया, जिस दौर में एक बड़े व संपन्न परिवार का व्यक्ति भी यह सब हासिल करने की कल्पना भी नहीं बन सकता। निदेशक एम्स ने कहा कि बाबा साहेब से हमारे चिकित्सकों को विश्व से सीखने व विश्व को सिखाने की प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में देश- विदेश में जो भी बेहतरीन तकनीक उपलब्ध है, उसका लाभ अपने मरीजों को उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी.के. बस्तिया, प्रो. नवनीत बट्ट, प्रो.कमर आजम, डा. कुमार सतीश रवि, डा. अजय कुमार, डा. अनुभा अग्रवाल, वित्त सलाहकार कमांडेट पीके मिश्रा, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल के अलावा अन्य संकाय सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण के नए बैच शुरू
  • सुर संध्या सांस्कृतिक सम्मान समारोह : विवेक नौटियाल और अमित खरे की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
  • काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
  • काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की सख्ती का असर, श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने “आसरा गौशाला” का किया उद्घाटन, गौ संरक्षण को बताया सामाजिक दायित्व
  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आगाज, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दमखम
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री मदन कौशिक से की शिष्टाचार भेंट, कॉलेज समस्याओं पर कराया ध्यान आकर्षित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.