सोमवार, मई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा गोपेश्वर, मूल धाम के लिए रवाना हुई बाबा रुद्रनाथ की उत्सव डोली

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2026 11:12 अपराह्न

गोपेश्वर : आज गोपेश्वर की पावन धरा भक्ति, आस्था और गौरवमयी दृश्यों की साक्षी बनी, जब पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर से विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने मूल धाम के लिए रवाना हुई।

इस अलौकिक एवं पावन अवसर की गरिमा को और अधिक भव्य बनाने हेतु जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री एवं ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी के साथ जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। उन्होंने भगवान गोपीनाथ एवं बाबा रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली के सम्मुख शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा चारधाम यात्रा के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।

इस दौरान भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं गौरवपूर्ण बना दिया। सेना बैंड की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया और आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-दमाऊ की गूंज और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के मधुर स्वर के बीच जब उत्सव डोली ने प्रस्थान किया तो पूरा गोपेश्वर “बम-बम भोले” और “जय बाबा रुद्रनाथ” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। डोली प्रस्थान यात्रा को भव्य शोभायात्रा का स्वरूप दिया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। हर ओर शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह और श्रद्धा का सैलाब दिखाई दे रहा था।

डोली प्रस्थान के इस दिव्य एवं अलौकिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपेश्वर पहुंचे थे। बाबा रुद्रनाथ के दर्शन और आशीर्वाद को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह एवं अपार श्रद्धा देखने को मिली।

यात्रा के दौरान चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संपूर्ण यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।

साथ ही इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान धार्मिक आयोजनों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने में प्रशासन एवं पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार स्वरूप प्रदान किया गया।

ज्ञातव्य हो कि पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री रुद्रनाथ जी के कपाट 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद बाबा रुद्रनाथ जी ग्रीष्मकाल हेतु अपने मूल धाम में विराजमान होंगे।

इस दौरान अनिल नौटियाल ( विधायक कर्णप्रयाग), भूपाल राम टम्टा (विधायक थराली), दौलत सिंह बिष्ट (जिला पंचायत अध्यक्ष), संदीप रावत (नगर पालिका अध्यक्ष), हरक सिंह नेगी ( राज्य मंत्री), गजपाल बर्थवाल (जिलाध्यक्ष भाजपा), राजेन्द्र भंडारी ( पूर्व कैबिनेट मंत्री) , रघुवीर बिष्ट ( जिला सहप्रभारी रुद्रप्रयाग), मनोज भट्ट ( अध्यक्ष मंदिर समिति) , शांति प्रसाद भट्ट ( सचिव), क्रांति भट्ट (वरिष्ठ पत्रकार), उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डे, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट व अन्य मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 24 मई की पेंशन हुंकार रैली को सफल बनाने का आह्वान
  • महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों से सजा आदिबद्री का नौठा कौथीग मेला
  • चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में गांवों के विकास और संगठन विस्तार पर जोर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर 11 करोड़ 41 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्पान सीसी पुल का किया शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री धामी ने सिसौना नदी पर 11.41 करोड़ के पुल का किया शिलान्यास
  • बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 तीर्थयात्री घायल
  • पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम
  • चमोली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 74 करोड़ की योजना स्वीकृत
  • सिडकुल उद्योगों में श्रमिकों का शोषण : हरक सिंह रावत
  • धारी देवी पर्यटन सर्किट के निर्माण में लायें तेजी – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.