सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ाने को निकाली जागरूकता रैली

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2025 8:09 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। शीतकालीन यांत्रा के साथ ही शीतकालीन पर्यटन व खेलों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के आवहान पर सीमांत धार्मिक एवं पर्यटन नगरी में जन जागरूकता रैली निकाली गई। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व मे निकाली गई जनजागरण रैली टीसीपी चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण-मठागण पहुंचकर एक सभा मे तब्दील हुई।  रैली में विभिन्न सामाजिक, पर्यटन एवं व्यावसायिक संगठनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष सती ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शीतकालीन पूजा स्थलों के साथ-साथ हिम क्रीड़ा व साहसिक पर्यटन को भी विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि शीतकालीन यात्रा के दौरान श्रद्धालु न केवल पूजा स्थलों तक पहुंच रहे हैं, बल्कि हिमाच्छादित क्षेत्रों में स्की, स्नो वॉकिंग तथा अन्य साहसिक खेलों के प्रति भी रुचि दिखा रहे हैं। इससे स्थानीय पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। रैली का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को शीतकालीन यात्रा स्थलों, शीतकालीन पूजा पद्धति, हिम क्रीड़ा स्थलों तथा स्की एवं साहसिक खेलों की जानकारी देकर उन्हें इन गतिविधियों के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में ज्योर्तिमठ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, स्की एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर स्की एसोसिएशन द्वारा शीतकालीन हिम क्रीड़ा स्थलों में स्की एवं साहसिक खेलों की संभावनाओं, सुरक्षा उपायों तथा प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे युवाओं को इन खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, स्कूली बच्चों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की शपथ ली।

इस दौरान मंदिर समिति के मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, स्की एसोसिएशन के अजय भट्ट, होटल एसोसिएशन से सुभाष डिमरी व केशव मलासी, अमित सती, श्रीराम डिमरी, समीर डिमरी, अनिल सकलानी, विकेश डिमरी, अनूप पंवार, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विराज बिष्ट, प्रभारी नृसिंह मंदिर संदीप कपरुवाण आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
  • फिल्म ‘सिनर्स’ के स्टार माइकल बी. जॉर्डन को मिला 98वां ऑस्कर अवॉर्ड
  • RSS का बड़ा बदलाव : यूपी-उत्तराखंड मिलाकर बनेगा ‘उत्तर क्षेत्र’, होंगे 85 अधिक संभाग
  • चमोली में भारी बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटा हिमालयी क्षेत्र, बदरीनाथ में 3 – 4 फीट बर्फ, तापमान माईनस 16 डिग्री तक गिरा; औली में बर्फ का आनंद लेने उमड़े पर्यटक
  • राज्यसभा की 37 सीटों पर आज मतदान, 10 राज्यों में हो रही वोटिंग, 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
  • चारधाम यात्रा 2026 : एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ सबसे लोकप्रिय
  • औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ, कहा – योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है
  • टैक्स बढ़ोतरी की आड़ में कोटद्वार में गुटखा-सिगरेट पर ओवररेटिंग, पुराने स्टॉक पर 40% तक वसूली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.