शुक्रवार, अक्टूबर 24, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हिम तेंदुआ संरक्षण को निकाली जागरूकता रैली

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 24, 2025 12:28 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस केदारनाथ वन प्रभाग व अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओर से  जन जागरूकता रैली निकाली गई। अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस के अवसर पर गुरुवार को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में वन विभाग के कार्मिकों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं, ईडीसी के सदस्य तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए हिम तेंदुए के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जानकारी दी। कहा कि हिम तेंदुआ हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र का एक प्रमुख हिस्सा है तथा भारत सरकार ने इसे फ्लैगशिप स्पेसीज घोषित किया है। इससे हिम तेंदुए के साथ-साथ संपूर्ण हिमालयी पारिस्थितिकी को भी विशेष संरक्षण प्राप्त होता है। बताया कि वर्तमान में देश में हिम तेंदुओं की संख्या 718 है। उत्तराखंड 124 हिम तेंदुओं के साथ देश में द्वितीय स्थान पर है। वर्ष 2019 की गणना के अनुसार नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान में 33 हिम तेंदुए पाए गए थे। इसी प्रकार केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग में भी पहली बार कैमरा ट्रैप में हिम तेंदुए की उपस्थिति दर्ज की गई है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा डब्लूडब्लूएफ एवं एनसीएफ के साथ एमओयू के अंतर्गत पूरे संरक्षित क्षेत्र में कैमरा ट्रैप स्थापित किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक चार स्थानों पर हिम तेंदुओं की उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है। वन्यजीव गणना की यह प्रक्रिया जारी है। इसके पूर्ण होने के बाद प्रभाग में हिम तेंदुओं की वास्तविक संख्या का आकलन किया जाएगा। वन विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग में हिम तेंदुओं की संख्या नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के लगभग बराबर हो सकती है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा हिम तेंदुए सहित सभी वन्यजीवों के संरक्षण हेतु जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम आकांक्षा कोंडे ने माइनिंग स्थलों का किया औचक निरीक्षण, उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद, इस वर्ष रिकॉर्ड ₹ 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने रजत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक
  • उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए युवा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • चारधाम यात्रा 2025 : भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो घायल, एक फरार
  • चारधाम यात्रा 2025 : भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • एनकाउंटर : बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर, चुनावी साजिश नाकाम
  • यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां यमुना की डोली खरसाली रवाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.