शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवीवा इंडिया ने ‘अवीवा भारत बाल विकास योजना’ की लॉन्च, अर्ध-शहरी परिवारों को बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने में मिलेगी मदद

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2025 12:15 पूर्वाह्न

 

देहरादून: भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी अवीवा इंडिया ने अवीवा भारत बाल विकास योजना लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक नॉन-लिंक्ड नॉन पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस सेविंग्स प्लान है, जिसका लक्ष्य अपने बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य के निर्माण में ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी (सेमी अर्बन) भारत के परिवारों की मदद करना है। मात्र 1,000 रुपये मासिक के शुरुआती प्रीमियम के साथ इस प्लान में गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट एवं लाइफ कवर मिलता है। इससे परिवारों को आत्मविश्वास के साथ बच्चों की उच्च शिक्षा, कौशल विकास या कोई छोटा बिजनेस शुरू करने जैसे खास मौकों की प्लानिंग करने में मदद मिलती है।

प्लान के लिए न्यूनतम उम्र 3 साल और अधिकतम उम्र 50 साल रखी गई है। पॉलिसी टर्म 12 से 30 साल और मैच्योरिटी 80 साल की उम्र तक होगी। इससे यह जीवन के अलग-अलग पड़ाव एवं वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना के रूप में प्रीमियम पेमेंट के फ्लेक्सिबल ऑप्शन से यह विभिन्न परिवारों के बजट में आसानी से फिट हो जाने वाली योजना है।

पॉलिसी टर्म के दौरान इंश्योर्ड व्यक्ति के साथ किसी तरह की अप्रिय घटना की स्थिति में नॉमिनी को निम्नलिखित में से अधिकतम वैल्यू मिलेगी:

• डेथ सम एश्योर्ड या
• मृत्यु की तारीख के समय तक सरेंडर वैल्यू (गारंटीड सरेंडर वैल्यू या स्पेशल सरेंडर वैल्यू में से अधिकतम) या
• कुल पेड प्रीमियम का X%** (कम से कम 105%)

इस लॉन्चिंग को लेकर अवीवा इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विनीत कपाही ने कहा, ‘अवीवा भारत बाल विकास योजना को मेट्रो शहरों से बाहर रहने वाले परिवारों की वास्तविक एवं दैनिक जीवन की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह ऐसे परिवारों के लिए सरल एवं लक्ष्य आधारित योजना है, जो फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के साथ जुड़ी जटिलताओं के बिना अपने बच्चों के सपनों को संजोना चाहते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं।’

प्लान में पॉलिसी टर्म के अंत में गारंटीड सम एश्योर्ड के रूप में मैच्योरिटी बेनिफिट मिलता है, जिससे बच्चों के भविष्य के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट सुनिश्चित होता है। इससे कानूनी प्रावधानों के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है, जिससे यह ऐसे परिवारों के लिए व्यावहारिक विकल्प है, जो फाइनेंशियल सिक्योरिटी और फ्यूचर फोकस्ड सेविंग्स चाहते हैं।

यह लॉन्चिंग वित्तीय समावेश को लेकर अवीवा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके तहत हमारा लक्ष्य केवल मेट्रो शहरों तक नहीं, बल्कि असली भारत तक पहुंचना है, जहां इस तरह के प्रोटेक्शन की सबसे ज्यादा जरूरत है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.