शुक्रवार, नवम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वंदे मातरम् कैंप में युवाओं ने स्वयंसेवा, महिला सशक्तिकरण, करियर एवं विकसित भारत में युवा भूमिका पर किया संवाद

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2026 8:12 अपराह्न
  • विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) के साथ विशेष पॉडकास्ट एवं संवाद सत्र में साझा किए विचार
  • एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में केरल की डॉ. संजीता, हरियाणा के यतिन और दिल्ली के सूर्य रहे विजेता
देहरादून : मेरा युवा भारत, उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून में आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप 2026–27’ के अंतर्गत सोमवार को विभिन्न राज्यों से आए युवाओं के लिए प्रेरणादायी एवं संवादात्मक सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने समाज में युवा भूमिका, स्वयंसेवा (Volunteerism), महिला सशक्तिकरण, करियर मार्गदर्शन एवं ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवा शक्ति के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम की शुरुआत यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) के साथ आयोजित विशेष पॉडकास्ट एवं युवा संवाद से हुई। इस सत्र में छह राज्यों से आए प्रतिभागियों ने सीधे संवाद करते हुए महिला सशक्तिकरण, वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में युवाओं के दायित्व, स्वयंसेवा और करियर से जुड़े सवाल पूछे और उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इसके पश्चात, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के मेरा युवा भारत के पूर्व निदेशक श्री जे.पी.एस. नेगी ने युवाओं के साथ एक विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा स्वयंसेवा की भावना के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं को अपने समय, प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित में करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक्सटेम्पोर (आशुभाषण) प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए: प्रथम स्थान: डॉ. संजीता (केरल), द्वितीय स्थान: यतिन (हरियाणा), तृतीय स्थान: सूर्य (दिल्ली) रहे।

विजेताओं को जे.पी.एस. नेगी एवं मेरा युवा भारत (उत्तराखण्ड) के राज्य निदेशक श्री राहुल डबराल द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अविनाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, विशेषज्ञों और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों का उनके सहयोग, अनुशासित सहभागिता और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

वंदे मातरम् कैंप का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान कर राष्ट्रीय एकता, युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी भागीदारी को सशक्त बनाना है।

 

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.