शुक्रवार, जून 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

24 साल की उम्र में अमित द्विवेदी बने SDM, बढ़ाया उत्तराखण्ड का गौरव

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 11:29 अपराह्न

पिथौरागढ़: मुनस्यारी विकासखंड के ग्राम बमनगांव क्विटी निवासी अमित द्विवेदी ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर उप जिलाधिकारी (SDM) पद पर चयनित होकर अपने क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

अमित द्विवेदी, हरीश चंद्र द्विवेदी के पुत्र हैं। मात्र 24 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

अमित की उपलब्धि पर ग्राम प्रधान शांति द्विवेदी, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश द्विवेदी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें तथा उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

अमित द्विवेदी का करियर भी बेहद प्रेरणादायक रहा है। उप जिलाधिकारी बनने से पहले वे उत्तराखण्ड सरकार के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने क्लर्क, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO), पटवारी और वर्तमान में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के रूप में कार्य किया है। लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें प्रशासनिक सेवा के इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाया।

उनकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अमित द्विवेदी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मुनस्यारी और पिथौरागढ़ जनपद के लिए गर्व का विषय है।

युवाओं के लिए संदेश:

अमित द्विवेदी की सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में खुलेगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से किये 65 लाख मंजूर
  • चार रिपब्लिकन सांसदों ने अनिश्चितकालीन युद्ध रोकने के डेमोक्रेट्स के प्रस्ताव का किया समर्थन
  • 20 साल से अधूरी सड़क पर फूटा गुस्सा, बीडीसी बैठक में धरने पर बैठे बेमरु प्रधान
  • धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख, यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका
  • राहुल गांधी के दौरे से भाजपा में घबराहट, अमर्यादित भाषा पर उतर आए नेता – सूर्यकांत धस्माना
  • कंडोलिया मैदान और सिरासू गंगा तट पर हुआ योगाभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता
  • चारधाम यात्रा और मानसून को लेकर नगर निकायों की तैयारियां परखी, आयुक्त ने दिए ये दिशा-निर्देश
  • पौड़ी में पहली बार स्थापित हुआ निर्यात हेल्प डेस्क, उद्यमियों को मिलेगी विशेषज्ञ सहायता
  • भूमि उपयोग नियम उल्लंघन पर DM की सख्ती, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.