गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वाले Good Samaritans का किया सम्मान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2022 3:14 अपराह्न
देहरादून : पुलिस मुख्यायल स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा पौड़ी गढ़वाल के थाना धुमाकोट क्षेत्रांतर्गत सिमड़ी गांव के पास हुई बस दुर्घटना में राहत, खोज एवं बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग एवं घायलों की सहायता करने वाले स्थानीय लोगों को Good Samaritans Scheme के तहत कुल 85 हजार रूपए नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 04 अक्टूबर को जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना धुमाकोट क्षेत्रांतर्गत सिमड़ी गांव के पास देर सायं बारात की एक बस गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें 34 लोगों की मृत्यु एवं 19 लोग घायल हुए थे। इस विषम परिस्थितियों में राहत, खोज एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोगों (जनार्दन प्रसाद जोशी, राजेश कुमार, संदीप सिंह, दिनेश सिंह रावत, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह, आशीष जोशी व प्रवेन्द्र सिंह) द्वारा पुलिस का काफी सहयोग किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। उत्तराखंड में ही हर वर्ष हम 1000 जिंदगियां सड़क हादसे में खोते हैं। पूरे देश में यह आकड़ा लगभग डेढ़ लाख है, जो बहुत बड़ी संख्या है। इसके प्रति केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार बहुत गंभीर है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि में कमी लाये जाने के उद्देश्य से Good Samaritans Scheme प्रारम्भ की गयी है, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले अच्छे व्यक्ति/व्यक्तियों (Good Samaritans) को पुरस्कृत किया जाता है। इसी क्रम में राज्य सरकार के अनुमोदन से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा Good Samaritans पुरस्कार योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत यदि कोई व्यक्ति निम्नलिखित कार्यों में से कोई कार्य करता है, तो उत्तराखण्ड पुलिस उसे नगद इनाम और प्रशंसा पत्र प्रदान करती है।
सड़क सुरक्षा के लिए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों की भूमिका है। लोग पुलिस को सूचना देने से डरते हैं कि पुलिस अनेक तरह के सवाल पूछेगी लेकिन इन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण किसी की जिंदगी बचाना है इसीलिए यह स्कीम चलाई गई है। आप लोग इस राज्य में यह पुरस्कार पाने वाले पहले लोग हैं और आप सभी ने बहुत अच्छा किया बहुत मेहनत आप लोगों ने की है इतनी रात में घायलों को इतनी गहरी खाई से लाया गया। आप लोगों ने रिस्क उठाकर इतना बड़ा कार्य किया है उसके लिए हम आप सब के आभारी हैं।
सेवा का कार्य पुरस्कार के लिए नहीं बल्कि किसी की जिंदगी बचाने के लिए किया जाता है। जिसे हमने स्कीम के साथ शुरू किया है जिससे सभी लोगों तक एक पॉजिटिव मैसेज जाएगा। हमें लोगों के मन से यह भ्रांति निकालनी है कि अगर किसी की सहायता करेंगे तो पुलिस हमसे ही सवाल पूछेगी। ऐसा नहीं है आप आगे बढ़कर सहायता करेंगे तो पुलिस आपको सम्मानित करेगी। यही संदेश हम देना चाहते हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं Good Samaritans के साथ दुर्घटनाओं के कारण एवं उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा भी की गयी।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात मुख्तार मोहसिन, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221203-WA0022.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.