शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : तहसील स्तरों पर 06 माह से पुराने लंबित वादों का प्राथमिकता के साथ किया जाए निस्तारण – डीएम हिमांशु खुराना

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2022 2:27 अपराह्न
चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की मासिक बैठक ली। बैठक में वाणिज्य कर, स्टांप तथा निबंधन, आबकारी, परिवहन कर, वन, खनन, भू-राजस्व, रेवन्यू पुलिस, फौजदारी, शमन आदि मामलों के साथ-साथ तहसील स्तर से प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी एसडीएम कोर्ट तथा तहसीलदार कोर्ट में चल रहे मामलों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को तहसीलों में विविध देय और बकायादारों से वसूली में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय में लंबित बादों का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने तहसील स्तरों पर 6 माह से पुराने लंबित वादों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में पार्टी नहीं आ रही उन मामलों में नोटिस जारी करते हुए निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को तहसील क्षेत्रान्तर्गत वाहनों की जांच, मजिस्ट्रेटी जांच, अवैध खनन एवं शराब तस्करी इत्यादि निरीक्षण कार्यो की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि रेग्यूलर पुलिस क्षेत्रान्तर्गत इस वर्ष मार्च तक हत्या, डकैती, चोरी, फिरौती, अपहरण,बलात्कार इत्यादि के 28 अपराध दर्ज हुए है जिसमें से 15 का अनावरण किया गया है। राजस्व क्षेत्र में 14 अपराध दर्ज हुए है। चरित्र सत्यापन के लिए 86 आवदेनों में से 61 का निस्तारण किया गया है।  फौजादारी के 317 वादों में से 127 का निस्तारित हुए है। मुख्य एवं विविध देयों में 224.97 लाख के सापेक्ष 85 प्रतिशत वसूली की जा चुकी है।
उन्होंने आरटीओ को एसडीएम व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पेंशन प्रकरणों को भी तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को तहसील का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एसडीएम संतोष पाण्डेय, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम कुमकुम जोशी, सभी तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • युद्ध के बीच अमेरिका ने थल सेना प्रमुख को हटाया, तत्काल रिटायर होने का आदेश
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.