शनिवार, मई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मजिस्ट्रेट न्यायालयों में अभियोजन वादों की पैरवी के लिए उपस्थित रहे सहायक अभियोजन अधिकारी – एडीएम जय भारत सिंह

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2025 4:14 अपराह्न
देहरादून : अपर जिलाधिकारी (प्रशा) जय भारत सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मजिस्ट्रेट न्यायालयों में अभियोजन से संबंधित लंबित वादों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नामित सहायक अभियोजन अधिकारियों को मजिस्ट्रेट न्यायालयों से समन्वय रखते हुए अभियोजन संबंधी वादों का त्वरित निस्तारण करने पर जोर दिया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट न्यायालयों में वादों की पैरवी के लिए नामित सहायक अभियोजन अधिकारी उपस्थित नही रहते है। जिसके कारण मजिस्ट्रेट कोर्ट में अनावश्यक रूप से वाद लंबित हो रहे है और सुगम न्यायिक प्रक्रिया में रूकावट आ रही हैं। जिससे सरकार को राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि मजिस्ट्रेट न्यायालयों के लिए नामित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रत्येक सप्ताह अपने से संबंधित मजिस्ट्रेट न्यायालयों में उपस्थित होकर अभियोजन वादों के निस्तारण में सहयोग करें। ताकि न्यायिक प्रक्रिया में सुगमता बनी रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम के साथ उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 154 के उल्लंघन के प्रकरणों में गतिमान धारा 166 व 167 की कार्यवाही और अंश निर्धारण की अद्यतन प्रगति समीक्षा भी की और अंश निर्धारण कार्याे में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि किसान योजना के तहत शत प्रतिशत किसानों का सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए।
संयुक्त निदेशक विधि ने बताया कि अभियोजन वादों के निस्तारण में पूरा सहयोग किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट न्यायालयों में वादों के निस्तारण में सहायक अभियोजन अधिकारियों का रोस्टर तैयार किया जाएगा और आपसी समन्वय बनाकर वादों का त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट अपूर्वा, एसडीएम हरिगिरि, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड, सुरेन्द्र देव, विवेक राजौरी, संयुक्त निदेशक विधि जीसी पंचोली सहित मजिस्ट्रेट कोर्ट के लिए नामित समस्त सहायक अभियोजन अधिकारी उपस्थित थे।    
 

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विरासत को सहेजते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • उत्तरकाशी : हीट वेव और डेंगू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला चिकित्सालय से लेकर पीएचसी-सीएचसी तक बनाए जा रहे विशेष वार्ड, उपचार और बचाव के लिए व्यापक तैयारियां
  • हिमाचल और उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान, कार्यप्रणाली पर हुई विस्तृत चर्चा
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने आस्था पथ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 194 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : जमीन के नाम पर ठगने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज दून पुलिस की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान
  • अपर रोड के सीवरेज कार्य 15 जून तक करें हर हाल में पूरे – डीएम मयूर दीक्षित
  • चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मां चंडी देवी मंदिर परिसर और भूपतवाला क्षेत्र में होटल-ढाबों का निरीक्षण, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
  • कमेड़ा गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.