सोमवार, जून 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आसाम में चार दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक में प्रतिभाग करेंगी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2022 7:11 अपराह्न
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की मध्य वर्षीय बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतिभाग करने हेतु 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चार दिवसीय आसाम के प्रवासीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गुवाहाटी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) के भारत क्षेत्र के 8वें सम्मेलन में भी प्रतिभाग करेंगी।
बता दें कि भारत में पहली बार असम विधानसभा भारत की ओर से 9 एवं 10 अप्रैल को सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है| सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं और इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं, भारत रीजन की ओर से उत्तराखंड एवं आसाम राज्य की विधानसभा इस कार्यकारी समिति के सदस्य हैं| सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा एवं कैरिबियन अमेरिकाज़ एंड अटलांटिक रीज़न के सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
वहीं आसाम विधानसभा इस बार सीपीए भारत रीजन के 8वे सम्मेलन की मेजबानी भी कर रहा है| 11 एवं 12 अप्रैल को यह सम्मेलन गुवाहाटी विधानसभा भवन में आहुत होगा| सम्मेलन मे सभी राज्यों के विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों सहित 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे|
सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की जाएगी| आपको यह भी बता दें कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सी पी ए) लगभग 180 राष्ट्रमंडल संसदों और विधानमंडलों का एक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय है, जो राष्ट्रमंडल की लोकतांत्रिक शासन के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को गहरा करने के लिए मिलकर काम करते है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण गुवाहाटी विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी| जिसके लिए वह 8 अप्रैल को तेरे साए दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी| इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल भी साथ रहेंगे|
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार : “लोकतंत्र और कानून का अपमान”
  • लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की आदर्श – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • देहरादून शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 03 नई ऑटोमेटेड पार्किंग, जोरों पर ट्रायल कार्य
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांग युवक को प्रदान की इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर
  • भगद्वारीखाल इंटर कॉलेज में 30 लाख की लागत से बने टिन शेड का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
  • जल संकट, कमी, समस्या का प्रोएक्टिव मोड में हो समाधान, हर घर तक निर्बाध जारी रहे शुद्ध पेयजल आपूर्ति – डीएम सविन बंसल
  • हरिद्वार में सीएम धामी का ऐतिहासिक रोड शो और ट्रैक्टर यात्रा, जनता से जुड़ाव और किसानों के सम्मान का अनोखा संदेश
  • समान नागरिक संहिता कानून लागू करने पर विधानसभा मंगलोर में आयोजित की गई धन्यवाद रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
  • ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर सीएम धामी : जनता से जुड़कर ही होता है सच्चा नेतृत्व
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता : दून प्रशासन का परिचय नहीं, सेवाएं बाधित करने वालों पर लगेगा एस्मा – डीएम सविन बंसल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.