गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2022 4:07 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के अतिरिक्त क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संचालित प्रमुख निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। लैंसडौन वन प्रभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान वन, स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, पुलिस प्रशासन, श्रम, पेयजल निगम, नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद थे । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग से बेस हॉस्पिटल की समस्याओं के बारे में जाना, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई कि क्यों बेस हॉस्पिटल रेफरल सेंटर की भांति कार्य कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि बेस हॉस्पिटल में जो भी समस्याएं हैं अधिकारी उन्हे अवगत कराये । इसी क्रम में वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों से फसलों एवं आमजन के बचाव एवं मुआवजा संबंधित विषय पर जानकारी ली । उद्यान विभाग के अधिकारियों से लोगों को दी जा रही योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली । पुलिस प्रशासन से कानून व्यवस्था मजबूत रखने एवं महिलाओं सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही । श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को बांटे जा रहे किट्स के बारे में जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने अवैध खनन को रोकने की भी बात भी कही । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता,पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन को प्रभावी बनाए। पात्र व्यक्तियों को योजना का पुरा लाभ मिले यह सुनिश्चित करें । कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप जमीनी स्तर पर योजनाएं सुचारु तरीके से चलाई जाएं। सभी योजनाओ का क्रियान्वयन समयबद्धता के साथ हो, यह सबका प्रयास होना चाहिए । जन अपेक्षाओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता से कार्य किया जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य प्रणाली के सरलीकरण एवं समस्याओं के समाधान की भावना के साथ ही यदि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो जनता में सरकार के प्रति और भी अधिक विश्वास का भाव जागृत होगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की बैठक उन्होंने क्षेत्र में संचालित योजनाओं एवं समस्याओं को समझने की कोशिश की है । क्षेत्र में क्या परेशानियां हैं एवं उनका किस प्रकार से निदान होगा इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की है । उन्होंने कहा कि आज की समीक्षा बैठक के 15 दिन बाद दोबारा अधिकारियों से बैठक कर दिए गए निर्देशों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली जाएगी । इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) विभव सैनी, श्रम विभाग के अधिकारी सीपी जुयाल, श्रम विभाग के प्रशासनिक अधिकारी कमल कुमार, उद्यान विभाग के  उद्यान निरीक्षक भारत सिंह नेगी, स्वास्थ्य विभाग से प्रमुख अधीक्षक डॉ कुमार आदित्य तिवारी,  बेस चिकित्सालय से सुनील कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़ प्रकाश चंद्र आर्य, पशुपालन के अधिकारी डॉक्टर बीएम गुप्ता, कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, लघु सिंचाई अधिशासी अभियंता मुकेश दत्त सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – मुख्यमंत्री
  • नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल पहुंचा श्री बदरीनाथ धाम, यात्रा तैयारियां की शुरु
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार कुम्भ मेला–2027 तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
  • आप ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया, ये मांग भी उठाई
  • हाइब्रिड डिजिटल तकनीक से युवती को मिला नया चेहरा, पीजीआई और पीयू की बड़ी उपलब्धि
  • यमुनोत्री – गंगोत्री धामों के लिए सुपर नोडल अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती: “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
  • भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.