सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने IIT रुड़की में “सस्टेनेबल एनर्जी इन सनातन भारत : रोडमैप फॉर विकसित भारत@2047” कार्यक्रम में लिया भाग, कहा – पर्यावरण संरक्षण संस्कारों में निहित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2025 2:08 अपराह्न

रुड़की : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की द्वारा आयोजित ‘सस्टेनेबल एनर्जी इन सनातन भारत : रोडमैप फॉर विकसित भारत@2047’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। आईआईटी रुड़की के सभागार में पहुंचकर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सस्टेनेबल एनर्जी आज के आधुनिक युग में अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, किन्तु हमें धरती को बचाने के लिए अपने प्रयासों को और सशक्त बनाना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी संसाधन आज हमें प्रकृति से प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें भविष्य में भी बनाए रखने हेतु सतत कार्य करना आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने संसाधनों का उपयोग करते हुए भी पर्यावरण और पृथ्वी के संरक्षण को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे हमारी दादी-नानी घर के कचरे का पुनः उपयोग करती थीं, गोबर से ईंधन तैयार किया जाता था, तथा वर्षा जल का संरक्षण कर उसे विविध कार्यों में प्रयोग किया जाता था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे संस्कारों में सदैव निहित रहा है, किंतु वर्तमान समय में हम इन परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, जिन्हें पुनः अपनाने की आवश्यकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संकल्प की पूर्ति में सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें हर संसाधन का विवेकपूर्ण संरक्षण इस सोच के साथ करना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनका समुचित लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, आईआईटी रुड़की के उपनिदेशक प्रो. यू. पी. सिंह, समित्रा सतपाल, तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा शर्मा ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.