गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बहुउद्देशीय शिविर का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने किया उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2022 5:11 अपराह्न
कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के लालबत्ती चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एक बहुउद्देशीय शिविर का शनिवार को आयोजन कराया जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण करा कर विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं को बताया एवं मौके पर ही कई समस्याओं का निपटारा भी हुआ। शिविर में समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन, कृषि विभाग, जिला आयुर्वेद यूनानी, विद्यालयी शिक्षा, नगर निगम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, पर्यटन विभाग, उद्यान सचल जल केंद्र एवं होम्योपैथिक के कैंप लगे।
शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में समाज कल्याण के कैंप में 65 पेंशन के नए आवेदन आए जिसमें से 35 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया साथ ही 25 यूआईडी के आवेदन आए। इसी प्रकार उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन से संबंधित 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। आयुर्वेद के कैंप में 155 रोगी देखे गए एवं उनको उपचार हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही नगर निगम के कैंप में 40 पेंशन से संबंधित आवेदन फॉर्म पर कार्यवाही के आदेश दिए गए। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कैंप में 110 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु पंजीकरण हुआ जिसमें से 43 के प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए गए। 66 शारीरिक रूप से दिव्यांग का पंजीकरण 2 कृत्रिम अंग वितरण, 3 कान की मशीन का वितरण, तथा 2 जोड़े बैसाखी का वितरण किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कैंप में 63 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास के कैंप में गौरा देवी कन्या धन के 70 फार्म जमा किए गए तथा 2 फार्म प्रधानमंत्री मात्री योजना के वितरण किये गए। पर्यटन विभाग में 10 व्यक्तियों को रोजगार से संबंधित परामर्श दिया गया। उद्यान सचल जल केंद्र में 55 नए औजार का वितरण हुआ और और होम्योपैथिक के कैंप में 134 लोगों को निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
आपको ज्ञात हो कि जनमानस के दैनिक जीवन से संबंधित समस्याएं जो अत्यंत जरूरी होती हैं जिनसे वृद्धों माताओं बहनों के रोजमर्रा के कार्यों पर प्रभाव पड़ता है और उनको इन कार्यों से संबंधित विभागों के लिए पौड़ी जाने की आवश्यकता होती है उनकी सहूलियत के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने इस कैंप का आयोजन कोटद्वार में कराया है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार का कैंप अब हर 3 महीने पर कराया जाए जिससे कि कोटद्वार की जनता को परेशानी से दो-चार ना होना पड़े।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरियाली एनक्लेव समिति ने बाल वीरों को किया सम्मानित
  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.