शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

104 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने किया दुख व्यक्त, दी श्रद्धांजलि

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2023 12:51 अपराह्न
 
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कोटद्वार तहसील के अन्तर्गत ग्राम मवाकोट निवासी मुरली सिंह रावत का 104 वर्षीय की उम्र में निधन हो गया । मुरली सिंह रावत 1937 में 18 वर्ष की आयु में आर्मी ट्रेनिंग स्कूल लैन्सडोन में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए और 3 वर्ष के बाद को वे अपने 21वे जन्मदिवस पर लांस नायक के पद पर प्रमोट हुए थे । जुलाई 1943 में सिंगापुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा आजाद हिन्द फौज के गठन के बाद मुरली सिंह रावत भी आजाद हिन्द सेना के सैनिक बन गए जहाँ पर उन्होंने ऑफिसर ट्रेनिंग स्कूल की परीक्षा पास की और उन्हे लैप्टनेट के पद पर प्रोन्नत किया गया।
उन्होंने कर्नल जीएस ढील्लन के नेतृत्व में चौथी गुरिल्ला रेजिमेन्ट जो बाद में जवाहर रेजिमेन्ट के नाम से जानी गई, ज्वाइन की। पीएसी सीतापुर, उत्तरकाशी और मुरादाबाद में तैनाती के बाद 1961 में मुरली सिंह रावत को फिर प्लाटून कमांडर के पद पर उत्तरकाशी भेजा गया जहां 1962 में चीनी सेना की एक टुकड़ी जो नीलांग घाटी में घुस गई थी मुरली सिंह के नेतृत्व में चीनी सैनिको को पीछे खदेड़ा था। 1974 में जोशीमठ से पीएसी से सम्मान पूर्वक मुरली सिंह रावत सेवानिवृत्त हुए । आजादी की लड़ाई के पुरोधा स्वतंत्रता सेनानी मुरली सिंह रावत के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने संवेदना संदेश में कहा कि हमने एक महान गांधीवादी विचारक खो दिया है, देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने मुरली सिंह रावत को याद करते हुए कहा कि कुछ माह पूर्व उन्होंने मवाकोट स्थित उनके आवास पर पहुंच कर उनसे भेंट की थी और उनको सम्मानित कर उनका आशीर्वाद भी लिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवारजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.