बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवी रोड पर जलभराव की स्थिति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 7, 2025 4:55 अपराह्न
 
कोटद्वार । विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न हो रही जल निकासी की समस्याओं का जायजा लेने हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी ने गुरुवार को विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देवी रोड पर विशेष रूप से निर्माणाधीन निकासी नहर का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि देवी रोड कोटद्वार की प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां जलभराव की स्थिति के कारण आमजन और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर बारिश के चलते सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और दुकानों में पानी घुसने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था की जाए और निर्माणाधीन नहर को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाएं। उन्होंने देवी रोड पर होटलों और दुकानों द्वारा खुले में बहाए जा रहे गंदे पानी पर भी गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बालासौड़, काशीरामपुर तल्ला, गोविंद नगर, पदमपुर एवं कौड़ियां क्षेत्रों का भी दौरा कर स्थानीय नागरिकों से बातचीत की तथा जल निकासी की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई स्थानों पर अतिक्रमण और वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई नहरें जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए तथा सभी बंद नहरों की सफाई कर चालू किया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जल निकासी एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके समाधान हेतु वह विगत कई वर्षों से निरंतर प्रयासरत हैं। निरीक्षण के दौरान निर्भय सिंह अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, पीएल शाह नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार, अनिल राठौर अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, प्रेमा खंतवाल मण्डल अध्यक्ष, गजेंद्र मोहन धस्माना वरिष्ठ भाजपा नेता, जयदीप नौटियाल पार्षद, मुकेश डबराल पार्षद आदि लोग मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.