सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाबर वासियों को दी एक और सौगात, हल्दुखाता–सिगड्डी मोटर मार्ग में तेली स्रोत रपटे पर 30 मीटर स्पान के डबल लेन आरसीसी पुल का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : मार्च 30, 2025 5:08 अपराह्न
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हल्दुखाता–सिगड्डी मोटर मार्ग में तेली स्रोत रपटे पर ₹236.31 लाख की लागत से 30 मीटर स्पान के डबल लेन आर.सी.सी. पुल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भाबर वासियों द्वारा इस पुल की मांग वर्षों से की जा रही थी, जिसे आज भूमि पूजन के साथ धरातल पर कार्य रूप में परिणत होते देखा जा सकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृत कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से यह सपना साकार हो सका है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंच से उपस्थित जनता को हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हमारी सरकार कोटद्वार में निरंतर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मुझे अभी यहाँ सिर्फ़ 3 साल हुए हैं और अब तक लगभग 1000 करोड़ की योजनाएं अब तक कोटद्वार ला चुकी हूँ, आगे अभी कोटद्वार में बहुत काम बाक़ी है। मेरे द्वारा जहाँ एक ओर नदियों में सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं सिंचाई के लिए छोटी बड़ी नालियों का भी निर्माण कराया जा रहा है।साथ हीं उन्होंने निम्बूचौड़ से सिगड्डी तक बन रही सड़क के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी और इसके लिए उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद भी किया।
इसके साथ कोटद्वार के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी, और सांसद अनिल बलूनी जी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्य करने में विश्वास रखती है और हर संभव प्रयास कर रही है।”
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अंत में कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य कोटद्वार को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर क्षेत्र बनाना है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने सभी से विकास कार्यों में सहयोग और समर्थन की अपील की। इस कार्यक्रम में महापौर शैलेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल,  पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट, रजनीश बेबनी, शशिकांत जोशी, अमित नेगी, दीपक पाठक, भीम सिंह नेगी, जे.पी. बहुखंडी, निरूबाला खंतवाल, प्रमोद केस्टवाल, सौरभ नौटियाल, कुबेर जलाल, विनोद धूलिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सतीत्व और नारी शक्ति का तेज देवताओं को भी नतमस्तक करने वाला – आचार्य सुभाष जोशी
  • राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी क्विज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ. जयकृत चौधरी ने हासिल किया दूसरा स्थान
  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.